अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

68 एकड़ में फैले में कृषि उत्पादन बाजार समिति में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मात्र बीस होमगार्ड के जवान और

68 एकड़ में फैले में कृषि उत्पादन बाजार समिति में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मात्र बीस होमगार्ड के जवान और उत्तर बिहार की सबसे बड़ी अनाज मंडी के रूप में मशहूर कृषि उत्पादन बाजार समिति गुलाबबाग में प्रतिदिन एक सौ करोड़ से अधिक रुपए का व्यवसाय होता है । मंडी में प्रतिदिन कोसी और सिमांचल के सात जिलों से दस

68 एकड़ में फैले में कृषि उत्पादन बाजार समिति में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मात्र बीस होमगार्ड के जवान और

Article Advertisement

68 एकड़ में फैले में कृषि उत्पादन बाजार समिति में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मात्र बीस होमगार्ड के जवान और उत्तर बिहार की सबसे बड़ी अनाज मंडी के रूप में मशहूर कृषि उत्पादन बाजार समिति गुलाबबाग में प्रतिदिन एक सौ करोड़ से अधिक रुपए का व्यवसाय होता है । मंडी में प्रतिदिन कोसी और सिमांचल के सात जिलों से दस हजार से अधिक किसान ,व्यवसाई और मजदुर पहुंचते हैं। 68 एकड़ में फैले इस मंडी की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे ही रहती है । मंडी की सुरक्षा व्यवस्था में 20 होमगार्ड के जवान को लगाए गए हैं ,जो 68 एकड़ में फैले मंडी की पहरेदारी करते है। 20 होमगार्ड के जवान के भरोसे 68 एकड़ में फैले मंडी की पहरेदारी संभव नहीं है । प्रशासनिक दृष्टिकोण से मंडी गेट को खुला रखने का समय रात दस बजे तक ही रखी गई है। लेकिन देर रात को भी मंडी का मुख्य स्थानिय व्यवसाई के द्वारा खुलवाया जाता है। इसके अलावा पिछले 5 साल से मंडी के अंदर के पुरब की तरफ की दिवार टुटी हुई है । लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है । वर्ष 2016 में मंडी में अपराधियों के द्वारा भीषण डाकेजनी की घटना को अंजाम दिया गया था । इसके बाद प्रशासनिक रूप से यह व्यवस्था की गई थी की मंडी में अवैध लोगों का प्रवेश रात में वर्जित रहेगा । लेकिन दिवार टूटे रहने के कारण यह दावा सिर्फ कागजों पर ही रह गया । रात में मंडी की सुरक्षा व्यवस्था अभी भी माकूल नहीं है । गुलाबबाग मंडी के गेट पर चोरी और छिनतई की घटना के रोकथाम के लिए मंडी के सांख्यिकी पदाधिकारी भवेश कुमार के द्वारा मंडी के मुख्य गेट पर दो सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है। गुलाबबाग मंडी के अंदर छोटी छोटी चोरियां होती ही रहती है । इसका मुख्य कारण होता है कि दीवार का टूटा रहना ।दीवार का टूटा रहने के कारण कोई भी अवैध तरीके से रात में मंडी के अंदर प्रवेश कर जाते हैं, और चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बनते हैं । इस संबंध में पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राणा ने बताया कि मंडी की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा प्रशासनिक अधिकारी का है । गुलाबबाग नाका की पुलिस हर वक्त मंडी पर ध्यान बनाए रखती है । किसी भी तरह की कोई सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करती है । सदर एसडीओ डॉ बिनोद कुमार ने बताया कि मंडी की दीवार समेत अन्य सुविधाओं को देखते हुए पटना स्थित प्रशासन को लिखा गया है । वहां से अनुमति मिलते ही दीवार बना दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि व्यवसाई को डरने की कोई बात नहीं है । होम गार्ड के जवान मौजूद रहते हैं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह के कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है । स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read