अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

इंजन फेल, पंखे हुए बंद; मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

इंजन फेल, पंखे हुए बंद; मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग पुलिस के अनुयार ये घटना नया गांव वार्ड-13 में हुई है। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला जा रहा है। Air Force Helicopter land In

इंजन फेल, पंखे हुए बंद; मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Article Advertisement

इंजन फेल, पंखे हुए बंद; मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग पुलिस के अनुयार ये घटना नया गांव वार्ड-13 में हुई है। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

Article Advertisement

हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला जा रहा है। Air Force Helicopter land Into Floodwaters In Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना का हेलिकॉप्टर उतारा गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा है कि तकनीकी कारणों के बाद हेलिकॉपटर को पानी में उतारा गया है। इसमें दो पायलट समेत तीन लोग सवार थे, हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार ये मामला औराई के मधुबन बेसी में हुआ है।   राहत सामग्री देकर वापस लौट रहा था वायुसेना ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसा क्यों हुआ? और किसकी गलती से हुआ? इस बारे में वायुसेना ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वायुसेना सूत्रों के अनुसार ये हेलिकॉप्टर बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना और अन्य सामान देकर वापस लाैट रहा था। हादसे के बाद जांच दल पायलट और उसमें मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।   हेलिकॉप्टर को पानी से बाहर निकाला जा रहा स्थानीय पुलिस के अनुयार ये घटना नया गांव वार्ड-13 में हुई है। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि बिहार की कोसी और अन्य नदियों में बाढ़ आई हुई है। जिससे चंपारण के बेतिया में रिंग बांध टूट गया है। इससे पहले बाढ़ के पानी से बगहा बांध भी टूट गया था। सेना यहां बचाव कार्य में जुटी है, लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। हादसे के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने मीडिया को बताया कि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर का इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद पायलट ने पानी में उसकी लैंडिंग करवाई है। बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने के बाद इेलिकॉप्टर के पंखे (रोटर) बंद होने लगे थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read