अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की

एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) एअर इंडिया ने सोमवार को पूर्वनिर्धारित अपनी दिल्ली-काबुल-दिल्ली उड़ान को रद्द कर दिया। इसके साथ ही कंपनी पश्चिमी देशों से भारत आने वाले विमानों का परिचालन अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से करने से बच रही है। एअर इंडिया ने यह कदम काबुल

एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की

Article Advertisement

एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) एअर इंडिया ने सोमवार को पूर्वनिर्धारित अपनी दिल्ली-काबुल-दिल्ली उड़ान को रद्द कर दिया। इसके साथ ही कंपनी पश्चिमी देशों से भारत आने वाले विमानों का परिचालन अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से करने से बच रही है। एअर इंडिया ने यह कदम काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा ‘अनियंत्रित’ स्थिति घोषित किए जाने के बाद उठाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को निर्धारित यह एकमात्र वाणिज्यिक उड़ान थी और एअर इंडिया एकमात्र विमानन कंपनी है जो दोनों देशों के बीच विमानों का परिचालन कर रही है। गौरतलब है कि रविवार को काबुल में तालिबान के प्रवेश से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया जिसके बाद अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं। काबुल हवाई अड्डा प्राधिकारियों द्वारा सोमवार को जारी घोषणा (नोटम) के मुताबिक अफगानिस्तान का हवाई क्षेत्र सेना को दे दिया गया है और किसी भी विमान की आवाजाही ‘अनियंत्रित’ होगी। एक अन्य ‘नोटम’ में कहा गया कि काबुल हवाई अड्डे के नागरिक विमानन वाले हिस्से को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इसके बाद भारत और पश्चिमी देशों के बीच उड़़ानों का परिचालन करने वाली कंपनियां जैसे ‘एअर इंडिया’, ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ और ‘तेरा एविया’ ने सोमवार को अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपनी उड़ानों के मार्गों में परिवर्तन किया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एअर इंडिया के सान-फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान और शिकागो-दिल्ली उड़ान को शरजाह की ओर मोड़ा गया। इस बीच, ‘तेरा एविया’ का विमान अजरबैजान के बाकू से दिल्ली आ रहा था और सोमवार की सुबह उसने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था लेकिन तुरंत उसने ‘यू टर्न’ लिया और अफगान हवाई क्षेत्र से बचने का फैसला किया। न्यूयॉर्क से मुंबई आने वाले यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान ने भी अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अलग और अपेक्षाकृत लंबा रास्ता चुना। विस्तार एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी दिल्ली से लंदन के बीच सप्ताह में चार उड़ानों का परिचालन करती है लेकिन उसने अफगान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से वह वैकल्पिक रास्ते से अपने विमानों का परिचालन कर रही है। निजी विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति की निगरानी व आकलन कर रहे हैं ताकि हमारे यात्रियों, कर्मचारियों और विमान की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।’’ कंपनी ने कहा कि वह दिल्ली-लंदन के बीच उड़ानों की संख्या में कटौती नहीं करेगी। भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों का परिचालन करने वाली ब्रिटिश एयरवेज ने रविवार को अफगान हवाई क्षेत्र से बचने की घोषणा की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read