उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, 185 लोग थे सवार बेंगलुरु से कोच्चि के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में शनिवार को आग लग गई. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि इस विमान में 185 लोग सवार थे. शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई. इस विमान में 185 लोग सवार थे. जैसे ही पायलट को इंजन में आग लगने के बारे में पता चला उसने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी. जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई. जानकारी के मुताबिक, कल यानी शनिवार (18 मई) को एयर इडिया एक्सप्रेस विमान बेंगलुरु से कोच्चि के लिए उड़ान भर रहा था. इस दौरान विमान के दाहिने इंजन से आग की लपटें निकलने लगी. आनन फानन में पायलट से रात 11.12 बजे बीएलआर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी. एयरपोर्ट ने बताया कि बेंगलुरु से कोच्चि जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने के बाद उसकी बेंगलुरु में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक, विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इंजन आग लगने का पता चला. उसके बाद चालक दल के सदस्यों ने हवाई यातायात नियंत्रक से सतर्क किया और इंमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी. इसके बाद विमान की बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई और उसके बाद आग को बुझाया गया. एयरपोर्ट का प्रबंधन करने वाले बीआईएएल के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी. बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में 179 यात्रियों के साथ चालक दल के छह सदस्य सवार थे, इमरजेंसी लैंडिग के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान भरने के बाद दाहिने इंजन से आग की संदिग्ध लपटों के कारण बेंगलुरु-कोच्चि उड़ान को वापस लौटा दिया गया. जिसकी बेंगलुरु में एहतियाती लैंडिंग की गई. ग्राउंड सर्विसेज ने भी आग की लपटों की सूचना दी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जताया खेद इस घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया और माफी मांगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कहा, हमें इससे हुई असुविधा के लिए खेद है और हम अपने मेहमानों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं. कारण जानने के लिए नियामक के साथ गहन जांच की जाएगी.
Article Advertisement
India
उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, 185 लोग थे सवार
उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, 185 लोग थे सवार बेंगलुरु से कोच्चि के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में शनिवार को आग लग गई. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि इस विमान में 185 लोग सवार थे. शनिवार को एयर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
