अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

दिल्ली स्थित एयर इंडिया का हेडक्वार्टर सील

दिल्ली स्थित एयर इंडिया के हेडक्वार्टर में कार्यरत एक चपरासी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे हेडक्वार्टर को सील कर दिए गया है। हेडक्वार्टर फिहाल लगातार 2 दिन तक सील रहेगा एवं एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध संचालक प्रदीप सिंह खरोला को भी घर से ही काम करने की सलाह दी गयी है। एयर इंडि

दिल्ली स्थित एयर इंडिया का हेडक्वार्टर सील

Article Advertisement

दिल्ली स्थित एयर इंडिया के हेडक्वार्टर में कार्यरत एक चपरासी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे हेडक्वार्टर को सील कर दिए गया है। हेडक्वार्टर फिहाल लगातार 2 दिन तक सील रहेगा एवं एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध संचालक प्रदीप सिंह खरोला को भी घर से ही काम करने की सलाह दी गयी है।

Article Advertisement

एयर इंडिया के पूरे ऑफिस को अधिकारियों के निगरानी में सैनिटाईज़ कराया जा रहा है ताकि संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, एयर इंडिया के हेडक्वार्टर में एक समय पर लगभग 200 लोग होते है जिसमे अधिकारियों के साथ साथ आगुंतक भी शामिल होते है जिसके कारण पूरे ऑफिस को सील कर दिया गया है ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। जिस चपरासी को कोरोना संक्रमित पाया गया है उसे फिलहाल होम क्वारंटाइन कर दिए गया है। एयर इंडिया फिलहाल वंदे भारत मिशन के तहत दुसरे देशो में फसे भारतीय नागरिको को अपने देश भारत लाने का काम कर रहा है। इससे पहले एयर इंडिया के 5 पायलट की कोरोना वायरस जांच की गयी थी जिसमे उन्हें पॉजिटिव पाया गया था लेकिन बाद में जब फिर से टेस्ट किया गया तो पता चला वो 5 पायलट कोरोना संक्रमित नहीं है। इससे ये अनुमान लगाया गया था की पहली बार जांच में इस्तेमाल किये गए सभी टेस्ट किट में कुछ खामी होगी जिसकी वजह से रिजल्ट में गड़बड़ी हुई। फिलहाल एयर इंडिया के एक तकनीशियन और एक ड्राइवर को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है और दोनों इस वक़्त होम क्वारंटाइन में है। इस समय भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 70,000 के पार पहुंच गयी है जिसमे 22,000 के लगभग मरीज इस बिमारी से ठीक भी हो चुके है और लगभग 2500 लोगो को मौत हो चुकी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read