अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

AIRTEL इस प्लान के साथ के साथ दे रहा है 4 लाख का इंश्योरेंस कवर

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को प्रीपेड बंडल प्लान के साथ चार लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करने के उद्देश्य से भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस के साथ गठबंधन किया है। कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि 599 रुपये का प्रीपेड बंडल प्लान पेश किया गया है जिसके साथ चार ला

AIRTEL इस प्लान के साथ के साथ दे रहा है 4 लाख का इंश्योरेंस कवर

Article Advertisement

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को प्रीपेड बंडल प्लान के साथ चार लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करने के उद्देश्य से भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस के साथ गठबंधन किया है। कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि 599 रुपये का प्रीपेड बंडल प्लान पेश किया गया है जिसके साथ चार लाख रुपये का जीवन बीमा कवर भी मिलेगा।

Article Advertisement

इस प्लान में 2जीबी डेटा प्रतिदिन, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल एवं 100 एसएमएस दैनिक मिलेगा। इसकी वैद्यता 84 दिनों की होगी और रिचार्ज के बाद बीमा कवर स्वत: ही तीन महीनों बढ़ जायेगा। एयरटेल एवं भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे करोड़़ों लोगों को ध्यान में रखकर इस प्लान को तैयार किया है जो अभी बीमा कवर के दायरे में नहीं हैं। अब एयरटेल उन लोगों को हर बार मोबाइल फोन रिचार्ज करने पर जीवन बीमा कवर का लाभ प्रदान करना चाहती है। एयरटेल ने सारी प्रक्रिया को कुछ ही मिनटों में पूरा करने के लिए डिजिटल कर दिया है। ग्राहक को पहले रिचार्ज के बाद एसएमएस, एयरटेल थैंक्स ऐप या एयरटेल रिटेलर के माध्यम से बीमा के लिए नामांकन कराना होगा। शुरुआत में यह प्लान तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के ग्राहकों को उपलब्ध है और अगले कुछ महीनों में इसकी उपलब्धता पूरे भारत में हो जाएगी।     Source-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read