बग्लादेश ने भारत से गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर बाढ़ से संबंधित आंकड़े मांगे नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) बांग्लादेश ने गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर ऊपरी हिस्सों (अपस्ट्रीम स्टेशन) से देश में बाढ़ के सटीक पूर्वानुमान के लिए आंकड़े मांगे हैं, लेकिन भारत का कहना है कि पर्याप्त आंकड़े ढाका को दिए जा रहे हैं।
सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, इस मौसम के बाद से भारत ने किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए बांग्लादेश को बाढ़ के आंकड़ों को साझा करने की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
भारत और बांग्लादेश के मंत्रालय स्तरीय संयुक्त नदी आयोग की 38वीं बैठक बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में आयोजित की गई थी।
बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा की गई थी।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया, जबकि बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल संसाधन राज्य मंत्री जहीद फारूक ने किया।
सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश ने गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर ‘अपस्ट्रीम स्टेशन’ से देश में बाढ़ के सटीक पूर्वानुमान के लिए बाढ़ के आंकड़े मांगे हैं, लेकिन भारत ने यह सुनिश्चित किया है कि पड़ोसी देश को पर्याप्त आंकड़े मुहैया कराये जा रहे हैं।
सूत्रों ने यह भी कहा कि भारत ने बाढ़ के आंकड़ों को साझा करने की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है, जो पहले 15 अक्टूबर तक थी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तकनीकी समिति द्वारा बाढ़ के आंकड़ें साझा करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया या प्रोटोकॉल तैयार किया जाएगा और तब तक मौजूदा तंत्र संचालित होता रहेगा।
गौरतलब है कि 12 साल के अंतराल के बाद दोनों देशों के बीच संयुक्त नदी आयोग की मंत्रालय स्तर पर यह बैठक हुई थी।
हालांकि, इन वर्षों में आयोग के बीच तकनीकी पहलुओं पर निरंतर बातचीत होती रही है।
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भारत और बांग्लादेश 54 नदियों को साझा करते हैं, जिनमें से सात नदियों की पहचान प्राथमिकता के आधार पर जल बंटवारा समझौतों के ढांचे के विकास के लिए की जा चुकी है।
बैठक में आंकड़ों के आदान-प्रदान के लिए आठ और नदियों को शामिल कर सहयोग के क्षेत्र को व्यापक बनाने पर सहमति बनी थी।
इसे लेकर आगे संयुक्त नदी आयोग की तकनीकी स्तरीय समिति में चर्चा की जाएगी।
Article Advertisement
Border News
बांग्लादेश ने भारत से गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर बाढ़ से संबंधित आंकड़े मांगे
बग्लादेश ने भारत से गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर बाढ़ से संबंधित आंकड़े मांगे नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) बांग्लादेश ने गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर ऊपरी हिस्सों (अपस्ट्रीम स्टेशन) से देश में बाढ़ के सटीक पूर्वानुमान के लिए आंकड़े मांगे हैं, लेकिन भारत का कहना है कि पर्याप्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
