अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Education

स्‍कूल में घुसकर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायर‍िंग, अब गैंगस्‍टर कुणाल स‍िंह को उम्रकैद

स्‍कूल में घुसकर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायर‍िंग, अब गैंगस्‍टर कुणाल स‍िंह को उम्रकैद मोतीहारी पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से कुख्यात आरोपी कुणाल सिंह को काफी जद्दोजहद के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं अब कोर्ट ने कुणाल को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है।   पूर्वी चंपारण ज़िले के कुख्यात

स्‍कूल में घुसकर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायर‍िंग, अब गैंगस्‍टर कुणाल स‍िंह को उम्रकैद

Article Advertisement

स्‍कूल में घुसकर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायर‍िंग, अब गैंगस्‍टर कुणाल स‍िंह को उम्रकैद मोतीहारी पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से कुख्यात आरोपी कुणाल सिंह को काफी जद्दोजहद के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं अब कोर्ट ने कुणाल को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है।   पूर्वी चंपारण ज़िले के कुख्यात शूटर कुणाल सिंह को मोतीहारी कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मोतीहारी पुलिस ने कुणाल सिंह के घर से AK-47 समेत कई हथियार बरामद किए थे। इस मामले में दोषी करार देते हुए मोतीहारी कोर्ट ने कुणाल सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने कुणाल पर 42 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 11 लोगों ने दी गवाही जानकारी के अनुसार मोतीहारी अपर लोक अभियोजक सुभाष चंद यादव ने 11 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियोजन पक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही बचाव पक्ष के वकील कन्हैया प्रसाद सिंह ने भी अपना पक्ष रखा। इसी क्रम में 7 मई को कुख्यात कुणाल सिंह को न्यायालय ने दोषी करार दिया और 8 मई यानी बुधवार को फैसला सुनाया गया। पुलिस के चंगुल से हुआ था फरार बता दें कि कुणाल सिंह को 2017 में मोतीहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद वो जमानत पर न्यायालय से बाहर निकला और फरार हो गया। कुणाल को पकड़ने के लिए मोतीहारी पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस और कुणाल सिंह गैंग में मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान दो बदमाशों के अलावा 1 भैंस को भी गोली लग गई। अंधेरे का फायदा उठाकर कुणाल सिंह मौके से फरार हो गया।   17 मामले दर्ज गौरतलब है कि कुणाल सिंह पर पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी, उतापाद और जानलेवा हमला करने जैसे कुल 17 मामले दर्ज हैं। कुणाल ने हरपुर नाग के मुखिया पति बीरेंद्र ठाकुर की हत्या की थी। इसके अलावा उसने कैमब्रिज स्कूल में दिनदहाड़े AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग की। यही नहीं बेतिया कोर्ट में पेशी के दौरान कुणाल ने कुख्यात बब्लू दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तमाम आरोपों के बाद पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में कुणाल की दहशत छा गई। घर से मिली AK-47 मोतीहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुणाल अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने तगड़ी छापेमारी करके कुणाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान कुणाल के अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। छापेमारी के दौरान कुणाल सिंह के घर में कंबल से ढकी AK-47 रायफल में 25 राउंड गोली के साथ मैगजीन और 9 MM के लोडेड विदेशी पिस्टल, 9 MM के दो मैगजीन के साथ 20 राउंड जिंदा कारतूस और भारी संख्या में वाकी टाकी बरामद किए गए थे। कुणाल सिंह के घर से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली है। कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास मोतीहारी कोर्ट ने कुख्यात कुणाल सिंह को आधा दर्जन आपराधिक व आर्म्स एक्ट मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। कुणाल सिंह को AK -47 बरमादगी समेत कई मामलों में सजा हुई है। कुल मिलाकर कुणाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, जिसके बाद कुणाल को जेल भेज दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read