देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,520 नए मामले आए नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,520 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,98,696 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,311 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 41 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,597 पर पहुंच गई।
इन 41 मृतकों में वे चार लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में डाले हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,311 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.20 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,396 की कमी दर्ज की गई है।
वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत हो गई है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.80 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 4,37,83,788 कोविड-19 से उबर चुके हैं, जबकि संक्रमण से मौत की दर 1.19 प्रतिशत है।
देश में अब तक कोविड-19 टीके की 211.91 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई, उनमें हरियाणा के छह, महाराष्ट्र और पंजाब के चार-चार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के तीन-तीन, दिल्ली, गुजरात और ओडिशा के दो-दो तथा चंडीगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश का एक-एक मरीज शामिल है।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
Article Advertisement
India
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,520 नए मामले आए
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,520 नए मामले आए नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,520 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,98,696 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,311 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिव

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
