अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

भारी मात्रा में शराब के साथ दो धराए

भारी मात्रा में शराब के साथ दो धराए सदर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे संध्या गश्ती के दौरान परसौनी गांव में छापेमारी कर 45 कार्टन शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो सप्लायरों को पकड़ा। अब पुलिस शराब की खेप कहां से आई थी और इसमें कौन-कौन शामिल हैं का पता लगाने में जुट गई है। बताया जा

भारी मात्रा में शराब के साथ दो धराए

Article Advertisement

भारी मात्रा में शराब के साथ दो धराए सदर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे संध्या गश्ती के दौरान परसौनी गांव में छापेमारी कर 45 कार्टन शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो सप्लायरों को पकड़ा। अब पुलिस शराब की खेप कहां से आई थी और इसमें कौन-कौन शामिल हैं का पता लगाने में जुट गई है।

Article Advertisement

बताया जा रहा है एसआई सुनील कुमार शाम की गश्ती पर परसरमा की तरफ निकले थे। इसी दौरान परसौनी जाने वाली सड़क में दो युवक पैदल जाते दिखे। पुलिस की गाड़ी को देख दोनों युवकों ने भागना चाहा लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से विदेशी शराब की बोतलें मिली। पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों में परसमा वार्ड 6 का रहने वाला सुशील चौधरी और दूसरा वार्ड 11 निवासी दिनेश कामत है। काफी देर तक पूछताछ में सप्लायरों ने बताया कि परसौनी वार्ड 14 निवासी मानस पांडेय के घर से शराब लेकर आए हैं। इसके बाद पुलिस दोनों सप्लायरों को लेकर परसौनी वार्ड 14 गई। वहां मानस पांडेय के चाचा के मकान से 45 कार्टन में रखी अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब और सप्लायरों को पुलिस देर रात ही थाना लेकर आ गई। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मामले में सुशील चौधरी और दिनेश कामत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि मानस पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। मुख्य सप्लायर है मानस पांडेय: पुलिस के मुताबिक मानस पांडेस ही मुख्य सप्लायर है जो शराब की खेप मंगाकर इलाके में बेचता है। पुलिस का यह भी कहना है कि दशहरा में जश्न के लिए शराब की खेप मंगाई गई थी। आधी से अधिक शराब बेची जा चुकी थी। बताया गया कि इससे पहले भी उत्पाद विभाग ने 1 मई को मानस को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read