अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

नशा ना तो अच्छी चीज, ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति: मोदी

नशा ना तो अच्छी चीज, ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति: मोदी नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत का आह्वान करते हुए लोगों को आगाह किया कि नशा जिंदगी को ना सिर्फ अंधेरे की ओर धकेलती है बल्कि बर्बादी और तबाही का कारण

नशा ना तो अच्छी चीज, ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति: मोदी

Article Advertisement

नशा ना तो अच्छी चीज, ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति: मोदी नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत का आह्वान करते हुए लोगों को आगाह किया कि नशा जिंदगी को ना सिर्फ अंधेरे की ओर धकेलती है बल्कि बर्बादी और तबाही का कारण भी बनती है।

Article Advertisement

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर आज मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो जमीनी स्तर पर नशे से समाज को मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं। जीवन बचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास महत्वपूर्ण हैं। आखिरकार, नशा अपने साथ अंधेरा, बर्बादी और तबाही लेकर आता है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम सब मिलकर नशे को लेकर सही जानकारी साझा करने और नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराएं। याद रखिए, नशा ना तो अच्छी चीज है और ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति।’’ प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ के एक पुराने संस्करण के कुछ अंश साझा किए जिनमें नशा मुक्ति के संबंध में उन्होंने लोगों से संवाद किया था। ज्ञात हो कि हर साल 26 जून को दुनिया भर में नशीली दवाओं के दुरपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समाप्त करने और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने वाले जागरुक करने के लिए है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read