महिलाएं सार्वजनिक संपत्ति बन जाएं… जाकिर नाइक के बयान से भड़का पाक एक्टर, दिया मुंहतोड़ जवाब Ali Zafar Slams Zakir Naik: पाक एक्टर ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के वायरल हो रहे वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।
साथ ही उन्हें महिलाओं को लेकर कुरान में लिखी बातें याद दिलाई हैं।
Ali Zafar Slams Zakir Naik: पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर एक बार फिर चर्चा में हैं।
उन्होंने इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें अविवाहित महिलाओं की तुलना सार्वजनिक संपत्ति से की है।
उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर अली जफर का उन पर गुस्सा फूटा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कुरान हमेशा से पुरुषों को सबसे पहले महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है और पवित्रता व्यक्ति के अपने कार्य से शुरू होती है।
आइए जानते हैं कि अली जफर ने अपनी पोस्ट में क्या कहा है?
अली जफर ने लिखी पोस्ट पाक एक्टर अली जफर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जाकिर नाइक के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘पूरे सम्मान के साथ डॉक्टर साहब।
हमेशा एक तीसरा विकल्प होता है।
एक महिला एक सम्मानजनक और स्वतंत्र जीवन जी सकती है।
एक कामकाजी महिला या एक मां, या दोनों एक साथ, या वो जिंदगी वह सिर्फ अपने लिए चुनती है।
ये ठीक उसी तरह है, जैसे दुनियाभर में लाखों महिलाएं करती हैं और लाखों पुरुषों की ओर से सम्मान पाती हैं।’ हमें खुद को सुधारने की जरूरत अली जफर ने आगे लिखा, ‘समस्या उन पुरुषों के साथ है, जो उन्हें ‘बाजारी’ के रूप में देखते हैं।
कुरान पुरुषों को सबसे पहले महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है और पवित्रता व्यक्ति के खुद के कर्म से शुरू होती है।’ उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘सर, सम्मान हमेशा पारस्परिक होता है और कुरान भी हमें यही सिखाता है।
मुझे पर्सनली लगता है कि हमने पिछली कई शताब्दी से महिलाओं को दबाया है और बिना किसी कारण दोषी महसूस कराया है।
अब समय आ गया है कि हम पहले खुद को सुधारें और फिर उन्हें पनपने दें।’ एक्टर ने आगे कहा कि महिलाओं को उनके सपने पूरे करने देना चाहिए।
ठीक वैसे ही जैसा हम खुद के लिए चाहते हैं।
मुझे उम्मीद है कि आप इस हेल्दी आलोचना को बुरा नहीं मानेंगे।
बता दें कि अली जफर ने बहुत तहजीब लहजे से जाकिर नाइक के शब्दों की आलोचना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए हैं।
क्या कहा था जाकिर नाइक ने?
गौरतलब है कि जाकिर नाइक ने अपने एक इवेंट में कहा था कि उनका मानना है कि अगर कोई अविवाहित पुरुष नहीं है और अविवाहित महिला को सम्मान पाना है तो उसके पास दो विकल्प हैं कि या वो शादीशुदा पुरुष से शादी करे जिसकी पहले से बीवी हो, या वो बाजारी औरत बन जाए।
इतना सख्त लफ्ज.. मेरे पास इससे बेहतर कोई दूसरा लफ्ज नहीं है।
अगर आप किसी अविवाहित महिला से पूछेंगे ये सवाल कोई अच्छी और पहला विकल्प ही चुनेगा।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Business
महिलाएं सार्वजनिक संपत्ति बन जाएं… जाकिर नाइक के बयान से भड़का पाक एक्टर, दिया मुंहतोड़ जवाब
महिलाएं सार्वजनिक संपत्ति बन जाएं… जाकिर नाइक के बयान से भड़का पाक एक्टर, दिया मुंहतोड़ जवाब Ali Zafar Slams Zakir Naik: पाक एक्टर ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के वायरल हो रहे वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्हें महिलाओं को लेकर कुरान में लिखी बातें याद दिलाई हैं। Ali Zafar Slams Zakir Nai

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Business
PM मोदी का बड़ा तोहफा! आज 15 लाख खातों में पहुंचेंगे ₹2400 करोड़, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Business
अंधेर नगरी राज करता राजा: सच लिखने की कीमत और समाज की खामोशी

Business
मोदी विदेश नीति: 7 शक्तिशाली कारण क्यों दुनिया में बढ़ रही भारत की ताकत

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


