BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Bihar

जनाजे में शामिल होने को उमड़ा सैलाब

Published: 13/12/2019, 11:48:33 am507 viewsSeemanchal Live

जनाजे में शामिल होने को उमड़ा सैलाब दिल्ली हादसे के मृतकों के शव पहुंचते ही नरियार लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों के क्रंदन से मौजूद लोगों की आंखे नम हो रही थी। गांव ही नहीं बड़ी संख्या में बाहर से भी लोग जनाजे में शरीक होने पहुंचे थे। सांतवा शव गुरुवार की दोपहर पहुंचा। जिसे भी सुपुर्दे खाक कर दिया ग

जनाजे में शामिल होने को उमड़ा सैलाब
जनाजे में शामिल होने को उमड़ा सैलाब दिल्ली हादसे के मृतकों के शव पहुंचते ही नरियार लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों के क्रंदन से मौजूद लोगों की आंखे नम हो रही थी। गांव ही नहीं बड़ी संख्या में बाहर से भी लोग जनाजे में शरीक होने पहुंचे थे। सांतवा शव गुरुवार की दोपहर पहुंचा। जिसे भी सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बुधवार की दोपहर एक और देर रात पांच शवों के गांव पहुंचते ही पूरा गांव गम में डूब गया। हघटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों का दुख समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की सुबह मृतकों को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। मुस्लिम समुदाय के अलावा बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग भी गम में शामिल हुए। सदर एसडीओ शंभूनाथ झा भी गांव पहुंचकर सभी मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। सुबह सभी रस्म की अदायगी के एक साथ सभी छह शवों को नरियार गांव स्थित मदरसा में रखा गया। जहां पटना स्थित इमारते शरिया फुलवारीशरीफ से आए मौलाना मुफ्ती अंजार आलम साहब, मौलाना अब्दुल कादिर सहित अन्य ने नमाज अदा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मदरसा परिसर में मौजूद रहे। आसपास के घरों की छतों पर लोगों की भीड़ लगी रही है। एक ही गांव से एक साथ दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत का गम लोगों के चेहरे पर नजर आ रहा था। परिजनों के अलावा गांवों के लोगों के भी आंखों से आंसुओं का सैलाब रोके नहीं रूक रहा था। सात लोगों की हुई थी मौत : दिल्ली की फैक्ट्री में हुए ह्रदय विदारक आग लगी की घटना में जिले के आठ लोगों की मौत हुई थी। हादसे में नरियार गांव के सात और नवहट्टा गांव के एक व्यक्ति की मौत हुई थी। साथ ही नरियार का एक व्यक्ति जख्मी हुआ था।आग लगने की घटना में नरियार गांव के मो फरीद, मो फैसल, मो सजीम, मो अफजल, राशिद आलम, मो ग्यासुद्दीन, मो संजार आलम और नवहट्टा गांव के मो अफसाद की मौत हुई थी। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read