अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Bihar

सभी छठ घाटों पर चौकस रहेंगे अधिकारी

सभी छठ घाटों पर चौकस रहेंगे अधिकारी छठ पर्व पर प्रशासन ने पूरी चौकसी बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए घाटों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रशासन ने दो हजार से अधिक भीड़ जमा होने वाले घाटों को ‘ए श्रेणी, दो हजार से कम और पांच सौ से अधिक भीड़ जमा होने वाले घाटों क

सभी छठ घाटों पर चौकस रहेंगे अधिकारी

Article Advertisement

सभी छठ घाटों पर चौकस रहेंगे अधिकारी छठ पर्व पर प्रशासन ने पूरी चौकसी बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए घाटों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रशासन ने दो हजार से अधिक भीड़ जमा होने वाले घाटों को ‘ए श्रेणी, दो हजार से कम और पांच सौ से अधिक भीड़ जमा होने वाले घाटों को ‘बी श्रेणी और पांच सौ से कम भीड़ जमा होने वाले घाटों को ‘सी श्रेणी में रखा गया है। नदी, तालाब और नहर किनारे महापर्व के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जिले में 192 घाटों को चिन्हित किया गया है। सभी सीओ और बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि सूचीबद्ध किये गये सभी घाटों का स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति तय करें। एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में छठ घाटों की सुरक्षा और व्रतियों की सुविधा का ध्यान रखें और उत्पन्न होने वाली समस्याओं को तुरंत दूर करें। महापर्व छठ पर विधि व्यवस्था बनाये रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी संजय कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। डीएम और एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों से कहा गया है कि इस बार लगभग सभी जगहों पर नदी में पानी अधिक है। ऐसे में तीन से चार फीट तक पानी वाले घाटों पर विशेष सतर्कता और चौकसी रखें। चार फीट से अधिक पानी वाले घाटों के किनारे सैंड बैग रखने के साथ-साथ बांस से बैरिकेटिंग करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह भी कहा गया है कि जिन घाटों पर चार फीट से अधिक पानी है या घाट गहरा है उस घाट को खतरनाक घोषित करते हुए बोर्ड या तख्ती लगाते हुए बांस से बैरिकेटिंग करें। बड़ी नदियों और अधिक भीड़ वाले घाटों पर गोताखोर और बचाव दल को तैनात रखने का आदेश भी दिया गया है। छठ घाटों पर पटाखा बेचने और आतिशबाजी करने पर रोक लगा दी गयी है। निर्देश दिया गया है कि पानी में छलांग लगाने वाले बच्चों को तुरंत पकड़ने की कार्रवाई करें। निजी नाव के परिचालन पर रोक: छठ पर्व को लेकर नहाय खाय से सुबह के अर्ध्य देने तक प्रशासन ने नदियों में निजी नाव के परिचालन पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया है। एडीएम आपदा से कहा गया है कि सभी पारंपरिक छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति और लाईफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक घाटों पर बिजली विभाग के जेई और मिस्त्री की प्रतिनियुक्ति करें। छठ घाटों पर आग से सुरक्षा के लिए अग्निशमन दस्ता को तैनात रखने का आदेश भी दिया गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read