अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

अमेरिका ने चीनी कम्प्यूटर विनिर्माताओं पर प्रतिबंध लगाए

अमेरिका ने चीनी कम्प्यूटर विनिर्माताओं पर प्रतिबंध लगाए बीजिंग, नौ अप्रैल (एपी) बाइडेन प्रशासन ने बीजिंग के साथ टकराव को बढ़ाते हुए प्रौद्योगिकी और सुरक्षा के मुद्दे पर सात चीनी सुपर कंप्यूटर अनुसंधान प्रयोगशालाओं और विनिर्माताओं को अमेरिका में निर्यात करने से प्रतिबंधित कर दिया है। गुरुवार को घोषित

अमेरिका ने चीनी कम्प्यूटर विनिर्माताओं पर प्रतिबंध लगाए

Article Advertisement

अमेरिका ने चीनी कम्प्यूटर विनिर्माताओं पर प्रतिबंध लगाए बीजिंग, नौ अप्रैल (एपी) बाइडेन प्रशासन ने बीजिंग के साथ टकराव को बढ़ाते हुए प्रौद्योगिकी और सुरक्षा के मुद्दे पर सात चीनी सुपर कंप्यूटर अनुसंधान प्रयोगशालाओं और विनिर्माताओं को अमेरिका में निर्यात करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

Article Advertisement

गुरुवार को घोषित इस फैसले से संकेत मिलते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ शुरू किए गए सख्त रुख पर बने रहेंगे। इन प्रौद्योगिकी कंपनियों को वाशिंगटन एक जोखिम की तरह मानता है। इस फैसले से चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की औद्योगिक योजनाओं, अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच और साइबर हमलों के आरोपों और कारोबार संबंधी गोपनीय बातों की चोरी जैसे मुद्दों पर टकराव बढ़ेगा। वाणिज्य विभाग ने कहा कि इन कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले सुपर कम्प्यूटर का इस्तेमाल चीनी सेना हथियारों के विकास में करती है। ताजा प्रतिबंद्ध शोधकर्ताओं और विनिर्माताओं के लिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच पर रोक लगाते हैं। बाइडेन ने कहा है कि वह बीजिंग के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात के कोई संकेत नहीं दिए हैं कि वह चीनी दूरसंचार उपकरण कंपनी हुआवेई और अन्य कंपनियों पर ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेंगे। एपी पाण्डेय पाण्डेय 0904 1133 बीजिंग

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read