अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

अमेरिकी उप वित्त मंत्री ने सीतारमण से मुलाकात कर ऊर्जा मूल्यों और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की

अमेरिकी उप वित्त मंत्री ने सीतारमण से मुलाकात कर ऊर्जा मूल्यों और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की वाशिंगटन, 27 अगस्त (भाषा) अमेरिका के वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी भारत यात्रा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और ऊर्जा मूल्यों सहित यूक्रेन के मुद्दे

अमेरिकी उप वित्त मंत्री ने सीतारमण से मुलाकात कर ऊर्जा मूल्यों और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की

Article Advertisement

अमेरिकी उप वित्त मंत्री ने सीतारमण से मुलाकात कर ऊर्जा मूल्यों और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की वाशिंगटन, 27 अगस्त (भाषा) अमेरिका के वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी भारत यात्रा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और ऊर्जा मूल्यों सहित यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत की।

Article Advertisement

अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने 26 अगस्त को नयी दिल्ली में सीतारमण, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, वित्त सचिव अजय सेठ, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव पंकज जैन से मुलाकात की थी। अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बैठक के दौरान अडेयेमो ने खाद्य असुरक्षा और ऊर्जा की बढ़ती हुई कीमतों की साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका और भारत के मिलकर काम करने के तरीके तलाशने पर चर्चा की। अडेयेमो ने कहा कि इन मुद्दों को सुलझाने के लिए यूक्रेन पर रूस के हमले का अंत होना जरूरी है। उन्होंने भारत, अमेरिका और विश्व में उपभोक्ताओं तथा व्यवसाय के लिए ऊर्जा कीमतें घटाने पर अमेरिका का दृष्टिकोण भी साझा किया। विज्ञप्ति के अनुसार, अडेयेमो ने क्वाड तथा हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे जैसे मंचों के जरिये अमेरिका और भारत के बीच संबंध और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read