अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के छह नए मामले

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के छह नए मामले आए हैं, जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,052 हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सभी नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। अधिकारी ने बताया कि इस द्वीप पर अब भी 14

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के छह नए मामले

Article Advertisement

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के छह नए मामले आए हैं, जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,052 हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सभी नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

Article Advertisement

अधिकारी ने बताया कि इस द्वीप पर अब भी 14 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जबकि 4,976 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस महामारी से यहां अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार में पर्यटकों के आने के बावजूद हालात नियंत्रण में हैं। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करने के सख्ती बरत रहा है कि इस बीमारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाए। विमानों या जहाज से यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग ने अब थोड़ी रफ्तार पकड़ी है और यहां हर दिन 700-800 पर्यटक आ रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read