अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Technology

सरकार की चेतावनी, Android स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा हो सकता है चोरी

सरकार की चेतावनी, Android स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा हो सकता है चोरी Government warns Android Users: सरकार ने करोड़ों Android यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है जिसमें बताया गया है कि आपका डेटा चोरी हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं... भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In जो

सरकार की चेतावनी, Android स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा हो सकता है चोरी

Article Advertisement

सरकार की चेतावनी, Android स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा हो सकता है चोरी Government warns Android Users: सरकार ने करोड़ों Android यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है जिसमें बताया गया है कि आपका डेटा चोरी हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं... भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In जो कि भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी है, ने Android ऑपरेटिंग सिस्टम के कई वर्जन को एफ्फेट करने वाली बड़ी खामियों को लेकर एक हाई रिस्क वाली चेतावनी जारी की है। CERT-In Vulnerability Note CIVN-2024-0161 में पहचानी गई ये खामियां Android यूजर्स की प्राइवेसी और डिवाइस सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा पैदा करती हैं। सीईआरटी-इन के अनुसार मार्क की गई खामियां सिस्टम के कई कंपोनेंट्स में मौजूद हैं, जिनमें फ्रेमवर्क, सिस्टम, Google Play सिस्टम अपडेट, कर्नेल, कर्नेल एलटीएस, आर्म कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वालकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स शामिल हैं। डेटा चोरी कर सकते हैं हैकर्स साइबर सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स आपकी पर्सनल डिटेल्स चुरा सकते हैं। इसमें लॉगिन क्रेडेंशियल, फ़ाइनेंशियल इनफार्मेशन, कॉन्टेक्ट्स, मैसेज और ब्राउज़िंग हिस्ट्री शामिल हो सकती है। यहां तक कि हैकर्स Android डिवाइस पर फुल कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, जिससे आपके डिवाइस पर वे मालिसियस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। साथ ही हैकर्स खामियों का फायदा उठाकर यूजर एक्टिविटी को ट्रैक करने और डेटा चोरी कर सकते हैं। कौन से Android वर्जन पर खतरा? CERT-In द्वारा जारी की गई चेतावनी में उन Android वर्जन के बारे में भी बताया है जिनमें ये खामियां मिली हैं: Android 12 Android 12L Android 13 Android 14 डिवाइस को फटाफट करें अपडेट अगर आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर इनमें से किसी भी Android वर्जन का यूज कर रहे हैं, तो फोन को सिक्योर रखने के लिए अभी डिवाइस को अपडेट करें। साइबर सुरक्षा एजेंसी ने भी डिवाइस को जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी है। सस्पीशियस ऐप्स से भी रहें सावधान केवल Google Play Store जैसे रिलायबल सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड और इंस्टॉल करें। किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइटों या थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करने से बचें क्योंकि ये ऐप्स मालिसियस हो सकते हैं और आपके डिवाइस पर कमजोरियों का फायदा उठाकर आपका डेटा चुरा सकते हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read