अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

युवक को चाकू मारने से भड़का आक्रोश

युवक को चाकू मारने से भड़का आक्रोश शहर के भीरखी मुहल्ले में शनिवार की रात ब्लेड मारकर एक युवक को जख्मी किए जाने से रविवार की सुबह अक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन के अधिकारी त

युवक को चाकू मारने से भड़का आक्रोश

Article Advertisement

युवक को चाकू मारने से भड़का आक्रोश शहर के भीरखी मुहल्ले में शनिवार की रात ब्लेड मारकर एक युवक को जख्मी किए जाने से रविवार की सुबह अक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Article Advertisement

स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन के अधिकारी तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मारपीट में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मालूम हो कि तुनियाही निवासी बबलू साह की भीरखी मुहल्ले में आटा चक्की की दुकान है। शनिवार की रात करीब दस बजे बबूली अपनी दुकान पर था। दुकान के पास ही बबलू और मो. सलीम ऊर्फ सलमान के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इस बीच सलमान ने बबलू के सिर पर ब्लेड चला दिया। सिर में ब्लेड लगने से बबलू जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बबलू को सदर अस्पताल पहुंचाया। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह बबलू के परिजनों का आक्रोश भड़क गया। बबलू के परिजनों के साथ मिलकर भीरखी के लोग सलीम के घर पहुंच गए। सलीम के परिजनों का आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर उसके घर में तोड़फोड़ की। सुबह नौ बजते- बजते काफी संख्या में लोग कर्पूरी चौक पर पहुंच गए। मारपीट की घटना से आक्रोशित लोग सड़क जाम कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस- प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। गुस्साए लोगों द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच एसडीएम वृंदालाल, एसडीपीओ वशी अहमद भी मौके पर पहुंचे। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए कमांडो दस्ता समेत भारी पुलिस बल को बुलाया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मो. सलमान को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम और एसडीपी द्वारा मो. सलमान को गिरफ्तार किए जाने की सूचना दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। करीब 11 बजे जाम समाप्त होने के बाद आवागमन बहाल हुआ। एसडीपीओ ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गय। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read