अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, विजय चौधरी ने माना- रिकॉर्ड स्तर पर गंडक का जलस्तरAaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, बारिश थमी पर बाढ़ से हाहाकार, सारण समेत 6 जिलों में भारी तबा...बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस के अलग से उम्मीदवार उतारने पर तेजस्वी ने दिया जवाब, कहा- हमारे बीच विवाद नहींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबढ़नी बॉर्डर पर नेपाली नागरिक 3.50लाख के साथ पकड़ा गया: सिद्धार्थनगर में एसएसबी ने 500-500 के नोट बरामद कर ...Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, विजय चौधरी ने माना- रिकॉर्ड स्तर पर गंडक का जलस्तरAaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, बारिश थमी पर बाढ़ से हाहाकार, सारण समेत 6 जिलों में भारी तबा...बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस के अलग से उम्मीदवार उतारने पर तेजस्वी ने दिया जवाब, कहा- हमारे बीच विवाद नहींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबढ़नी बॉर्डर पर नेपाली नागरिक 3.50लाख के साथ पकड़ा गया: सिद्धार्थनगर में एसएसबी ने 500-500 के नोट बरामद कर ...Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्ती

Article Advertisement

India

7 साल पहले लापता हुआ युवक, माता-पिता ने किया अंतिम संस्कार, अब आकर लग गया गले

7 साल पहले लापता हुआ युवक, माता-पिता ने किया अंतिम संस्कार, अब आकर लग गया गले घर से लापता जिस बेटे का मां-बाप ने अंतिम संस्कार कर दिया था वहीं बेटा 7 सालों बाद घर वापस लौट आया. ये घटना दानापुर के आशोपुर गांव की है, जहां 7 साल बाद युवक के घर लौटने से घर में खुशियां लौट आयी है. घर से लापता जिस बेटे का

7 साल पहले लापता हुआ युवक, माता-पिता ने किया अंतिम संस्कार, अब आकर लग गया गले

Article Advertisement

7 साल पहले लापता हुआ युवक, माता-पिता ने किया अंतिम संस्कार, अब आकर लग गया गले घर से लापता जिस बेटे का मां-बाप ने अंतिम संस्कार कर दिया था वहीं बेटा 7 सालों बाद घर वापस लौट आया. ये घटना दानापुर के आशोपुर गांव की है, जहां 7 साल बाद युवक के घर लौटने से घर में खुशियां लौट आयी है. घर से लापता जिस बेटे का मां-बाप ने अंतिम संस्कार कर दिया था वहीं बेटा 7 सालों बाद घर वापस लौट आया. ये घटना दानापुर के आशोपुर गांव की है, जहां 7 साल बाद युवक के घर लौटने से घर में खुशियां लौट आयी है. कहते हैं कि अपनों के खो जाने का गम उनसे पूछो जिसने किसी अपने को खोया है, लेकिन वही शख्स अगर घर लौट आए तो सारे गम उसके चेहरे को देखने के साथ खत्म हो जाते हैं. बुजुर्ग माता-पिता के पास खड़ा ये वहीं बेटा है, जिसके लापता होने के बाद उस मरा हुआ समझकर माता-पिता ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था, लेकिन अब उसके वापस लौट आने के बाद परिवार में एक बार फिर से खुशियां लौट आयी हैं. साल 2016 में घर से अचानक चला गया था बिहारी राय धुंधली पड़ चुकी नजरें और ना-उम्मीद से भरे जीवन में जहां एक फिर से खुशियां लौटी है. वहीं, गांव में भी युवक के लौट आने के बाद से लोग भी खुशी का माहौल है. परिजनों के मुताबिक उनके बेटे की साल 2005 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद उसकी पत्नी की बिमारी के चलते मौत हो गई. इससे उनके बेटे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और कुछ दिन के बाद वो घर छोड़कर अचानक कहीं चला गया था, जिसके तकरीबन 7 महीने बाद वो वापस घर भी लौट आया, लेकिन साल 2016 में एक बार फिर वो घर से कहीं चला गया और फिर वापस नहीं लौटा. माता-पिता ने कर दिया था अंतिम संस्कार घर से अचानक बेटे के चले जाने के बाद माता-पिता काफी परेशान हो गए. उन्होंने जहां-तहां बेटे की तलाश भी की, लेकिन उन्हें हर जगह से निराशा हाथ लगी. बेटे की खोज में माता-पिता ने पुलिस थाने में आवेदन भी दिया, लेकिन उनके बेटे का कहीं कुछ पता नहीं चला. आखिर में उन्होंने गांव के लोगों के कहने पर एक तांत्रिक के पास गए.. जहां पर तांत्रिकों ने कहा कि उनके बेटे की आत्मा भटक रही है. उसका अंतिम संस्कार कर दें, जिससे उसकी आत्मा को शांति मिले. जिसके बाद माता-पिता ने अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया और घर में एक स्थान देकर उसकी पूजा करना शुरू कर दिया. वहीं, अब बेटे के लौट आने पर मां-बाप हैरान होने के साथ-साथ खुश भी हैं. बेटे के वापस आने से घर में लौटी खुशियां गांव वालों के मुताबिक युवक के घर लौटते ही वो अपनी मां से लिपटकर रोने लगा. मुखिया शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि दिल्ली से पुलिस टीम ने उन्हें फोन पर बताया कि आशोपुर का युवक यहां एक संस्था में रह रहा है. जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी और अपने खर्च पर बिहारी राय को घर वापस लाने के लिए उसके पिता को भेजा और उसे वापस घर लाया गया. जानकारी के मुताबिक बिहारी राय ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था. जिससे उसका हाथ-पैर काम नहीं कर रहा था. अस्पताल में इलाज के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे दिल्ली में एक संस्था के हवाले कर दिया गया था. उम्मीद खो चुके माता-पिता को मिला सहारा अब उम्र के इस पड़ाव पर उम्मीद खो चुके माता-पिता को जीने का सहारा मिला है. जिससे उनके चेहरे पर सुकून का भाव झलक रहा है और आखिर हो भी ना क्यों. जिस बेटे को ढूंढते-ढूंढते कई साल गंवाने के बाद उसके मिलने की उम्मीद छोड़कर उसका अंतिम संस्कार कर चुके मां-बाप के पास अब उनका बेटा, उनके बुढ़ापे की लाठी वापस आ गई है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read