अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Technology

अब न रहें इस काम के लिए Apple के भरोसे! IPhone पर आया बड़ा Bug

अब न रहें इस काम के लिए Apple के भरोसे! IPhone पर आया बड़ा Bug क्या आप भी पिछले कुछ दिनों से अपने आईफोन पर इस समस्या का सामना कर रहे हैं? तो बता दें कि ये एक बग की वजह से हो रहा है। कंपनी भी इसे फिक्स करने पर काम कर रही है। चलिए इसके बारे में जानें... क्या आप भी एप्पल आईफोन का यूज कर रहे हैं? तो आपक

अब न रहें इस काम के लिए Apple के भरोसे! IPhone पर आया बड़ा Bug

Article Advertisement

अब न रहें इस काम के लिए Apple के भरोसे! IPhone पर आया बड़ा Bug क्या आप भी पिछले कुछ दिनों से अपने आईफोन पर इस समस्या का सामना कर रहे हैं? तो बता दें कि ये एक बग की वजह से हो रहा है। कंपनी भी इसे फिक्स करने पर काम कर रही है। चलिए इसके बारे में जानें... क्या आप भी एप्पल आईफोन का यूज कर रहे हैं? तो आपके लिए बड़ी खबर है। पिछले कुछ दिनों से कई आईफोन्स पर एक बग देखने को मिल रहा है जिससे हजारों यूजर्स परेशान हैं और लगातार इसकी रिपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई iPhone यूजर्स ने दावा किया है कि उनके अलार्म ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। हमने जब अपनी टीम के कुछ साथियों से इसके बारे में बात की तो पता चला कि उन्हें भी ये समस्या आ रही है। हालांकि Apple का कहना है कि कंपनी को इस बग के बारे में पता है और वह इसे ठीक करने पर काम कर रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें पता चला है कि यह समस्या आईफोन पर अटेंशन अवेयर एक्सेसिबिलिटी फीचर से हो रही है। अगर यूजर डिवाइस को देख रहा है तो यह फीचर iPhone के अलर्ट की वॉल्यूम को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है लेकिन अभी यही फीचर समस्या पैदा कर रहा है। अलार्म वॉल्यूम को कम कर रहा है ये फीचर सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अटेंशन अवेयर फीचर गलत तरीके से साउंड का पता लगा रहा है और अलार्म वॉल्यूम को कम कर रहा है, तब भी जब iPhone यूजर्स सो रहे हों। हालांकि, Apple ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि क्या यही फीचर समस्या का कारण है। ऐसे कर सकते हैं बग को फिक्स जिन यूजर्स को समस्या आ रही है वे इसे ठीक करने के लिए अटेंशन अवेयर फीचर को अगले अपडेट तक बंद भी कर सकते हैं। फीचर को ऑफ करने के लिए, iPhone पर सेटिंग्स ओपन करें, फेस आईडी और पासकोड पर टैप करें और फिर अटेंशन अवेयर फीचर्स ऑप्शन पर जाएं और इसे बंद कर दें। पिछले हफ्ते आई थी ये समस्या पिछले हफ्ते भी आईफोन पर एक बड़ी समस्या देखने को मिली थी। कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉक हो गए थे। इस आउटेज के बाद कुछ iPhone यूजर्स को सभी डिवाइस और सर्विस पर अपने पासवर्ड को रीसेट करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया कि उन्हें Macs, iPhones, iPads और अन्य Apple डिवाइस पर उनकी Apple ID से अचानक साइन आउट कर दिया गया। जब उन्होंने अपने मौजूदा पासवर्ड के साथ वापस साइन इन करने की कोशिश की तो उन्हें एक्सेस से इनकार कर दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read