Apple Watch ने बचाई स्नेहा की जान, CEO टिम कुक ने महिला को दिया जवाब दिल्ली में Apple Watch ने एक महिला की जान बचा ली.. वॉच के heart rate notification feature ने महिला की असामान्य रूप से हाई हार्ट रेट का न सिर्फ समय पर पता लगा लिया, बल्कि इस बारे में उसे सचेत भी कर दिया. दिल्ली में Apple Watch ने एक महिला की जान बचा ली.. वॉच के heart rate notification feature ने महिला की असामान्य रूप से हाई हार्ट रेट का न सिर्फ समय पर पता लगा लिया, बल्कि इस बारे में उसे सचेत भी कर दिया. इसके चलते महिला फौरन डॉक्टर के पास पहुंची और समय रहते उसकी जिंदगी बच गई. रिपोर्टों के अनुसार, हार्ट रेट नोटिफिकेशन ने महिला को समय पर चिकित्सा सहायता लेने और जान के खतरे को टालने में मदद की. महिला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, डॉक्टरों इस वाकये को 'क्लोज कॉल' करार दिया है, यानि जरा सा भी देरी महिला की मौत की वजह बन सकती थी. वहीं महिला ने इस घटना के बारे में Apple CEO Tim Cook को भी ईमेल के जरिए सूचित किया है, जिसपर उन्होंने जवाब भी दिया है... गौरतलब है कि, 9 अप्रैल की शाम पॉलिसी रिसर्चर स्नेहा सिन्हा के दिल की धड़कनें बढ़ने लगी, उनके सीने में एकाएक दर्द उठने लगा. वो बेचैन महसूस कर रही थी, लिहाजा उन्होंने फौरन अपनी हार्ट रेट चेक करने के लिए Apple Watch का इस्तेमाल किया. वॉच ने बगैर किसी देरी के स्नेहा को उनकी दिल की धड़कने असामान्य होने की चेतावनी दी, साथ ही उन्हें फौरन डॉक्टर से संपर्क करने की हिदायत भी दी. इस वक्त तक स्नेहा की धड़कनें 230 बीपीएम से ऊपर पहुंच गईं थी. महिला ने शेयर किया डरावना अनुभव स्नेहा ने इसे नजरअंदाज नहीं किया, वो फौरन अस्पताल की ओर भागी और बीच-बीच में वॉच में अपनी हार्ट रेट स्टेटस पर निगरानी करती रहीं. उन्होंने इस खौफनाक एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि, जब वह काम के बाद घर लौटी, तो बेचैन महसूस करने लगी, इसलिए उन्होंने अपनी ऐप्पल वॉच के इस्तेमाल से दिल की धड़कनें देखीं, जिसमें हाई हार्ट रेट दिखा रहा था, कुछ देरतक उन्होंने स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया, मगर जब तकरीबन 1.5 घंटे बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही, तो आखिरकार अस्पताल पहुंची. इस दौरान वॉच में ईसीजी ने एट्रियल फाइब्रिलेशन (AFib) की शुरुआत का संकेत दिखाने लगा, जो स्नेहा के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता था. टिम कूक का भी आया जवाब बता दें कि, महिला की मेडिकल कंडिशन स्थिर होने के बाद उन्होंने इस पूरे वाकये की जानकारी ईमेल के जरिए ऐप्पल की सीईओ टिम कूक को देने का फैसला किया, उन्होंने लिखा कि, "मैं इस तरह की सटीक और उन्नत हृदय निगरानी सुविधाओं को विकसित करने के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहती हूं. ऐप्पल वॉच ने दिखाया है कि कैसे नवाचार और प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य देखभाल में क्रांति ला सकती है और जीवन बचा सकती है... मुझे इंटरनेट पर उनका ईमेल पता मिला."
Article Advertisement
Technology
Apple Watch ने बचाई स्नेहा की जान, CEO टिम कुक ने महिला को दिया जवाब
Apple Watch ने बचाई स्नेहा की जान, CEO टिम कुक ने महिला को दिया जवाब दिल्ली में Apple Watch ने एक महिला की जान बचा ली.. वॉच के heart rate notification feature ने महिला की असामान्य रूप से हाई हार्ट रेट का न सिर्फ समय पर पता लगा लिया, बल्कि इस बारे में उसे सचेत भी कर दिया. दिल्ली में Apple Watch ने एक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांच

Technology
AI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंता

Technology
AI अब खुद खोजेगा साइबर खतरे, कंपनियों की सुरक्षा में शुरू हुआ बड़ा बदलाव

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
