बिहार का कुख्यात अपराधी बंटी खान पटना में गिरफ्तार, 24 साल से पुलिस कर रही थी तलाश बिहार से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शुमार कुख्यात वांटेड अपराधी बंटी खान उर्फ दानिश उर्फ सर्वर हसनैन को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है बिहार से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शुमार कुख्यात वांटेड अपराधी बंटी खान उर्फ दानिश उर्फ सर्वर हसनैन को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बताया जाता है कि टॉप 10 अपराधी बंटी खान उर्फ दानिश उर्फ सर्वर हसनैन पटना सिटी क्षेत्र के खांचेकला थाना क्षेत्र के कमगहिया टोला का रहने वाला है, जिसने कम उम्र से ही अपराध की दुनिया में कदम रखा और खांचेकला थाना क्षेत्र में हत्या की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद उसने अपराध की दुनिया और पटना सिटी इलाके के अलावा सुल्तानगंज और दीघा में भी वारदातों को अंजाम देकर लोगों में खौफ फैलाया था आपको बता दें कि इसको लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, कुख्यात वांछित टॉप 10 अपराधी बंटी खान उर्फ दानिश उर्फ सर्वर हसनैन 1999 से फरार था और दिल्ली में छिपा हुआ था. गिरफ्तार वांछित कुख्यात अपराधी पटना में एक दर्जन कांडों का अभियुक्त है, जिसकी तलाश पटना पुलिस के साथ-साथ बिहार एसटीएफ की विशेष टीम कर रही थी. कई वर्षों की निगरानी के बाद पुख्ता सूचना मिलने पर एसटीएफ की विशेष टीम और कंकड़बाग थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर टॉप 10 वांटेड कुख्यात अपराधी बंटी खान उर्फ दानिश उर्फ सर्वर हसनैन को कंकड़बाग के एक रेस्टोरेंट से गिरफ्तार कर लिया, जहां कुख्यात बंटी खान अपने गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टुरेंट में खाना खा रहा था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. आपको बता दें कि पुख्ता सूचना पर एसटीएफ खाचेकला की विशेष टीम और कंकड़बाग थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर वर्षों से फरार अपराधी बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं टॉप टेन इनामी अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधी बंटी खान के मामले की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि, ''टॉप 10 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है.गिरफ्तार बंटी खान के खिलाफ पटना के खांचेकला, सुल्तानगंज और दीघा थाने में 10 मामले दर्ज हैं, जिसमें वह वर्षों से फरार था.'' वहीं इस मामले को लेकर सेंट्रल एसपी ने कहा कि, ''चूंकि वह जिले का टॉप 10 अपराधी था, इसलिए रिच जिले के बाहर अपराध करने में भी उसकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल इस मामले की जांच एसटीएफ और पटना पुलिस कर रही है.''
Crime
बिहार का कुख्यात अपराधी बंटी खान पटना में गिरफ्तार, 24 साल से पुलिस कर रही थी तलाश
बिहार का कुख्यात अपराधी बंटी खान पटना में गिरफ्तार, 24 साल से पुलिस कर रही थी तलाश बिहार से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शुमार कुख्यात वांटेड अपराधी बंटी खान उर्फ दानिश उर्फ सर्वर हसनैन को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है बिहा

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
