अररिया में शहीद दारोगा का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम, नाम से कांपते थे बदमाश मंगलवार को गौ तस्करों के द्वारा समस्तीपुर जिले में पुलिस वाले पर गोलियां चलाई गई, जिसमें थानाध्यक्ष की मौत हो गई. मंगलवार को गौ तस्करों के द्वारा समस्तीपुर जिले में पुलिस वाले पर गोलियां चलाई गई, जिसमें थानाध्यक्ष की मौत हो गई. शहीद जवान का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. शहीद थाना अध्यक्ष का शव देर रात 1 बजे अररिया के ओम नगर के आवास पर पहुंचा. इसके बाद सुबह 6:00 बजे अररिया ओम नगर से उनके गांव दीघली गांव ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर माटी के लाल को खोने पर पलासी के दीघली गांव में गम और गुस्से का माहौल है. सभी लोग उन्हें याद कर रहे हैं. नन्द किशोर यादव चार भाईयों में सबसे छोटे थे. 2009 बैच में अवर निरीक्षक पद पर बिहार पुलिस में इनकी नियुक्ति हुई थी. इनकी शादी जोकीहाट थाना क्षेत्र के बहारबाड़ी गांव में हुई थी. नंदकिशोर यादव अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चे छोड़ गए हैं. जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग आपको बता दें कि पशु तस्करी की सूचना पर रेड करने पहुंचे मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के पास की है. हाल ही में उनके द्वारा नालंदा जिले से चोरी के पशु के साथ तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था. इस बीच उन्हें सोमवार को पशु तस्करों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी. उन्होंने एक तस्कर के साथ मवेशी लदे ट्रक और पिकअप को जप्त भी कर लिया था. गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के द्वारा थानाध्यक्ष पर फायरिंग कर दी गई. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर पटना के आईजीएमएस में भर्ती कराया गया. वहीं, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. क्या है पूरा मामला?
Crime
अररिया में शहीद दारोगा का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम, नाम से कांपते थे बदमाश
अररिया में शहीद दारोगा का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम, नाम से कांपते थे बदमाश मंगलवार को गौ तस्करों के द्वारा समस्तीपुर जिले में पुलिस वाले पर गोलियां चलाई गई, जिसमें थानाध्यक्ष की मौत हो गई. मंगलवार को गौ तस्करों के द्वारा समस्तीपुर जिले में पुलिस वाले पर गोलियां चलाई गई, जिसमें

Article Advertisement
Article Advertisement
समस्तीपुर के शहबाजपुर में पुलिस ने सोमवार रात को रेड की पुलिस ने मवेशी लदे ट्रक और पिकअप को किया जब्त पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग पशु तस्करों ने थानाध्यक्ष नंदकिशोर को मारी गोली थानाध्यक्ष को अनुमंडल अस्पताल में कराया गया भर्ती पटना के आईजीएमएस अस्पताल किया गया रेफर इलाज के दौरान थानाध्यक्ष की हुई मौत कौन थे शहीद नंदकिशोर यादव?
अररिया के दीघली गांव का रहने वाले वाले थे नंदकिशोर चार भाइयों में सबसे छोटे थे नंदकिशोर यादव 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर थे नंदकिशोर यादव जोकीहाट थाने के बहारबाड़ी गांव में हुई थी शादी थानाध्यक्ष की हत्या पर सियासत थानाध्यक्ष की हत्या के बाद BJP बिहार सरकार पर निशाना साध रही है और कह रही है कि जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि बड़ा दुखद और चिंता जनक है, मुख्यमंत्री का ध्यान इन सब चीजों पर है कि नियंत्रण कैसे किया जाए, लेकिन BJP बार-बार जंगल राज की बात करती है, जब वो सत्ता में रहती है तो जंगलराज की बात नहीं करती है. बिहार में 17 साल से ये लोग सत्ता में रहे हैं और जब तक ये लोग सत्ता में रहे हैं तब तक आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
