BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Bihar

Saharsa:- कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देंगे फैसिलेटर

Published: 14/11/2022, 9:40:23 am100 viewsSeemanchal Live

कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देंगे फैसिलेटर सहरसा समेत सूबे के 29 जिलों में प्रचार प्रसार कर कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए फैसिलेटर बहाल होंगे। बिहार कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान(बामेती) ने संविदा के आधार पर फैसिलेटर की बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। फैसिलेटर की बहाली एक वर्ष

Saharsa:- कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देंगे फैसिलेटर
कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देंगे फैसिलेटर सहरसा समेत सूबे के 29 जिलों में प्रचार प्रसार कर कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए फैसिलेटर बहाल होंगे। बिहार कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान(बामेती) ने संविदा के आधार पर फैसिलेटर की बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। फैसिलेटर की बहाली एक वर्ष के लिए होगी। अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए उपलब्ध प्रदर्शन और लक्ष्य के आधार पर नवीनीकरण किया जा सकता है। फैसिलेटर पद पर नियुक्ति के लिए जरूरी कागजातों के साथ 26 नवंबर तक आवेदन परियोजना निदेशक आत्मा के यहां हाथों हाथ या पंजीकृत या रजिस्ट्री डाक के जरिये जमा किया जा सकता है। साक्षात्कार की तिथि 28 नवंबर तय की गई है। साक्षात्कार जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यालय में गठित समिति द्वारा आयोजित किया जायेगा। अगर फैसिलेटर पद पर नियुक्ति के लिए कोई आवेदन नहीं मिलेगा तो उस स्थिति में फिर से आवेदन लेते चयन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। एक जिला के लिए ही कर सकते आवेदन: कोई भी आवेदक एक जिला के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। ऐसा निकाली गई नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तय किये गये नियम में दर्शाया गया है। चयन प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी बामेती की वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। निदेशक बामेती या संबंधित जिले के परियोजना निदेशक आत्मा कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। कौन कर सकता है आवेदन: कृषि या संबंद्ध क्षेत्रों में न्यूनतम 5 वर्ष के अनुभव के साथ कृषि या बागवानी में स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए। कृषि विभाग, एसएयूएस या केवीकेएस में पर्याप्त क्षेत्र के अनुभव के साथ करीब 20 वर्षों का अनुभव रखने वाले कृषि स्नातकों को वरीयता दी जायेगी। आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read