अररिया के सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, निलंबित निलंबित डीआइजी के आदेश पर अररिया एसपी ने की कार्रवाई पूर्णिया. शादी का झांसा देकर एक पुलिस का जवान पिछले सवा साल से एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब शादी के लिए युवती ने दबाव डाला तो वह न केवल अपनी बातों से मुकर गया बल्कि उसके साथ मारपीट की. वह इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही लेकिन उसे कहीं इंसाफ नहीं मिला. अंतत: थक-हारकर पीड़ित युवती ने डीआइजी से मिलकर आपबीती सुनाई. डीआइजी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त सिपाही को तुरंत निलंबित करते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. डीआइजी के आदेश पर अररिया एसपी ने आरोपित पुलिस के जवान को निलंबित कर दिया है. आरोपित अंकित कुमार मिश्रा वर्तमान में अररिया पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में मद्य निषेध में सिपाही के पद पर पदस्थापित है. पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि वह अब जीना नहीं चाहती है, अगर उसने शादी नहीं की तो वह अपनी जान दे देगी. पीड़िता ने डीआइजी को सुनाई आपबीती अररिया जिले की रहनेवाली इस युवती ने डीआइजी को आपबीती सुना;. उनके अनुसार, वर्ष 2023 में उसकी शादी की बात अंकित कुमार मिश्रा पिता स्व. विनय मिश्रा, साकिन- ह्दयगंज थाना सहायक, जिला-कटिहार निवासी के साथ हुई थी. दोनों परिवार ने मिलकर यह तय किया था कि 2025 में दोनों की शादी करा दी जायेगी. अंकित मिश्रा वर्तमान में अररिया पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में मद्य निषेध में सिपाही के पद पर पदस्थापित है. पीड़ित युवती के अनुसार, शादी की बात पक्का होने के बाद अंकित मेरे घर आने-जाने लगा. मेरी मां और पिताजी घर पर आने जाने से मना करने लगे तो अंकित लगातार शादी का झांसा देता रहा. मेरे मना करने पर उसने कहा कि वह सरकारी सेवा में है. उससे बेहतर लड़का दूसरा नहीं मिलेगा. दहेज भी नहीं लूंगा. अंकित के जाल में फंसती चली गयी इस तरह मुझे शादी का झांसा देकर वह घर पर लगातार मेरे साथ शरीरिक संबंध बनाता रहा. मैं अंकित के जाल में फंसती चली गयी. अंकित 12 फरवरी 2025 को मेरे घर आया. जब सभी सो रहे थे तब वह मेरे रूम में आकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा. मैं इसका विरोध की तो वह मुझे पीटने लगा और कहने लगा कि जब तुमसे शादी की बात हो गयी है, फिर भी तुम डरती हो. ऐसा बात है तो कल तुम्हारे साथ मंदिर में शादी कर लेंगे. इसी बीच, मेरा भाई लगभग रात्रि 1:00 बजे वापस आया तो देखा दोनों एक ही कमरे में थे. अंकित ने उस दिन अपना दोष स्वीकार करते हुए मेरे भाई के समक्ष शादी की बात स्वीकार की. 25-02-25 को मेरे घर आकर उसने कहा कि अभी मंदिर में शादी कर लेंगे लेकिन वह वहीं से भाग गया. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, हम पुलिसवाले हैं अगले दिन मेरे परिवार के सदस्य एवं समाज के लोग अंकित कुमार मिश्रा के घर गये तो अंकित कुमार मिश्रा और उसके परिवार के लोग सामने खड़े हो गये और गाली-गलौज और मारपीट करने लगे. बार-बार जान मारने की धमकी देने लगे. उनलोगों ने शादी की बात से साफ मुकर गये और कहने लगे कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, हम पुलिसवाले हैं. इन सभी घटना को लेकर अररिया पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में 27 फरवरी 2025 को आवेदन दिया गया है. आवेदन को महिला थाना अररिया भेज दिया गया है. पीड़िता ने कहा है कि उसे डर है कि वह किसी और से शादी न कर ले.
Article Advertisement
Bihar
अररिया के सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, निलंबित
अररिया के सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, निलंबित निलंबित डीआइजी के आदेश पर अररिया एसपी ने की कार्रवाई पूर्णिया. शादी का झांसा देकर एक पुलिस का जवान पिछले सवा साल से एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब शादी के लिए युवती ने दबाव डाला तो वह न केवल अपनी बातों से मुकर गया बल्कि उस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
