अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक चालक से छीने रुपये

हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक चालक से छीने रुपये सोनवर्षा बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर शाहपुर नवटोलिया गांव के समीप बीते गुरुवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर पंद्रह हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर

हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक चालक से छीने रुपये

Article Advertisement

हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक चालक से छीने रुपये सोनवर्षा बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर शाहपुर नवटोलिया गांव के समीप बीते गुरुवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर पंद्रह हजार रुपए लूट कर फरार हो गया।

Article Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत बेला पिरनगरा गांव निवासी ट्रक चालक वशिष्ट कुमार ट्रक नंबर बीआर 19 जीए 2123 लेकर सहरसा से भागलपुर जा रहा था कि सोनवर्षा बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर शाहपुर नवटोलिया गांव के समीप दो बाईक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर ट्रक को रोककर चालक के साथ मारपीट कर पंद्रह हजार रुपए नगदी लूट कर फरार हो गया। लूट के दौरान चालक के विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से चालक के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची सोनवर्षा थाना पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा मे भर्ती कराया गया। मालूम हो कि उक्त मुख्य मार्ग पर इन दिनों क्षेत्र के डुमरा चौक से शाहमौरा गांव के बीच छोटी बडी वाहन चालकों से लूटपाट की घटना में काफी इजाफा हो गया है। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read