अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

जहरीली जलेबी खाते ही 50 लोगों की बिगड़ी हालत, बिहार के अस्पताल में कम पड़े बेड

जहरीली जलेबी खाते ही 50 लोगों की बिगड़ी हालत, बिहार के अस्पताल में कम पड़े बेड Arrah Fifty People Ill after eating Jalebi: बिहार के आरा में जलेबी खाने 50 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। Arrah Fifty People ill after eating Jale

जहरीली जलेबी खाते ही 50 लोगों की बिगड़ी हालत, बिहार के अस्पताल में कम पड़े बेड

Article Advertisement

जहरीली जलेबी खाते ही 50 लोगों की बिगड़ी हालत, बिहार के अस्पताल में कम पड़े बेड Arrah Fifty People Ill after eating Jalebi: बिहार के आरा में जलेबी खाने 50 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

Article Advertisement

Arrah Fifty People ill after eating Jalebi: बिहार के आरा जिले में जलेबी खाने से 50 लोग अचानक बीमार पड़ गए। जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान के पास स्थित एक दुकान में जलेबी खाने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द की शिकायत होने लगी। ज्यादातर लोग युवा हैं जो मझौवां, मारुति नगर, के रहने वाले हैं। सभी लोगों को आरा के सदर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। ऐसे में जब एक साथ बड़ी संख्या में मरीज हाॅस्पिटल पहुंचे तो बेड कम पड़ गए। इसके बाद दो-दो मरीजों को बेड पर लिटाकर इलाज कराना पड़ा। घटना बुधवार की है जब रमना मैदान के पास स्थित एक जलेबी की दुकान से लोगों ने जलेबी खाई। यह दुकान गुड़ की जलेबी के लिए मशहूर है। जलेबी खाने के बाद कुछ लोगों ने उल्टी, दस्त की शिकायत की। देखेते ही देखते कुछ लोग बीमार हो गए, इसके बाद सभी पास के सदर हाॅस्पिटल पहुंचे। सभी की हालत में सुधार हाॅस्पिटल में इतने मरीजों को आने से हड़कंप मच गया। कई मरीजों को फर्श पर लिटाकर ही इलाज शुरू किया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर और अधिक डाॅक्टरों की टीम लगाई गई। मामले में सदर हाॅस्पिटल के डाॅक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है। घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का जायजा लिया और लोगों से बात की। इसके बाद जलेबी की दुकान को सीज कर दिया गया। मामले में एसडीओ ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read