अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Education

रिश्वत लेते जनपद सीईओ और तीन पटवारी गिरफ्तार

रिश्वत लेते जनपद सीईओ और तीन पटवारी गिरफ्तार रायपुर, 11 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जनपद पंचायत के सीईओ समेत चार सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ब्यूरो के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि ब्यूरो ने 20 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप

रिश्वत लेते जनपद सीईओ और तीन पटवारी गिरफ्तार

Article Advertisement

रिश्वत लेते जनपद सीईओ और तीन पटवारी गिरफ्तार रायपुर, 11 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जनपद पंचायत के सीईओ समेत चार सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ब्यूरो के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि ब्यूरो ने 20 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ (60) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि स्कूल अहाता निर्माण कार्य का बकाया तीन लाख रूपए की राशि का भुगतान करने के एवज में सीईओ गायकवाड़ ने उससे 20 हजार रूपए की मांग की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद एसीबी रायपुर की टीम ने कार्रवाई कर गायकवाड़ को उसके शासकीय आवास में रिश्वत लेते पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने बस्तर जिले में कार्रवाई कर एक पटवारी को आठ हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि प्राथी ने एसीबी में शिकायत की थी बस्तर जिले के भनपुरी क्षेत्र का पटवारी मुकेश कुमार बिसाई (27) नामांतरण करवाने के एवज में आठ हजार रूपए रिश्वत की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि बाद में एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी को आठ हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने बलरामपुर जिले के भेसकी गांव में कार्रवाई कर 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पटवारी अमित गुप्ता (30) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी गुप्ता बी-1, नक्शा, खसरा की नकल देने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद एसीबी अंबिकापुर के दल ने गुप्ता को 40 हजार रुपए नगद लेते गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने कवर्धा जिले के मानपुर गांव में कार्रवाई कर पटवारी गजेंद्र चंद्रवंशी (37) को 11 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी चंद्रवंशी ऋण पुस्तिका बनाकर देने के एवज में 11 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद एसीबी रायपुर के दल ने पटवारी चंद्रवंशी को 11 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read