Arunachal Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा अरुणाचल प्रदेश, रिक्टर स्केल पर इनती मापी गई तीव्रता Arunachal Earthquake: पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में बुधवार सुबह उस वक्त लोग सहम गए जब यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. अरुणाचल प्रदेश में बुधवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप आने से गहरी नींद में सो रहे लोगों की आंख खुल गई और डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के ये झटके राज्य के लोअर सुबनसिरी जिले में महसूस किए गए. सुबह 4.55 बजे कांपी धरती राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (NSMC) के मुताबिक, ये भूकंप बुधवार सुबह 4.55 बजे आया. भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और काफी देर तक क खुले आसमान के नीचे खड़े रहे. राहत की बात ये है कि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है. बता दें कि पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. लेकिन इन भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से इनसे किसी भी प्रकार के जान या माल का नुकसान नहीं हुआ. 21 मार्च को भी कांपी थी अरुणाचल की धरती बता दें कि अरुणाचल प्रदेश भूकंप के लिहाज से अतिसंवेदनशील इलाका है. यहां अक्सर भूकंप के ऐसे झटके आते रहते हैं. इससे पहले 21 मार्च को भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब कुछ ही घंटों के भीतर राज्य में दो बार भूकंप आया था. पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई थी. ये भूकंप आधी रात 1.49 बजे आया. जबकि दूसरा भूकंप इसके करीब दो घंटे बाद सुबह 3.40 बजे आया. इस भूकंप की तीव्रता 3.4 थी. इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल के पूर्वी कामेंग में था. इन दोनों भूकंप से भी किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी.
Article Advertisement
India
Arunachal Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा अरुणाचल प्रदेश, रिक्टर स्केल पर इनती मापी गई तीव्रता
Arunachal Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा अरुणाचल प्रदेश, रिक्टर स्केल पर इनती मापी गई तीव्रता Arunachal Earthquake: पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में बुधवार सुबह उस वक्त लोग सहम गए जब यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. अरुणाचल प्रदेश में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
