अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने

अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने Arvind Kejriwal Bail Petition Update: अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई, वहीं उन्होंने कोर्ट में 2 आवेदन भी दायर किए, जो उनके स्वास्थ्य से जुड़े हैं। दोनों आवेदनों पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा

अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने

Article Advertisement

अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने Arvind Kejriwal Bail Petition Update: अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई, वहीं उन्होंने कोर्ट में 2 आवेदन भी दायर किए, जो उनके स्वास्थ्य से जुड़े हैं। दोनों आवेदनों पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है, जानिए केजरीवाल ने क्या मांग की है?   Arvind Kejriwal Bail Petition Hearing: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रेगुलर जमानत याचिका पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केजरीवाल ने जज के सामने 2 मांगें रखीं। उन्होंने कोर्ट में अपने वकील के जरिए 2 आवेदन दर्ज किए। इन दोनों आवेदनों पर कल सुनवाई होगी, जेल प्रशासन को जवाब देना है। एक आवेदन में उन्होंने मांग की कि जब जेल में उनका मेडिकल चेकअप हो तो पत्नी सुनीता केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौके पर मौजूद हों। दूसरे आवेदन में मांग की गई है कि उनके मेडिकल के लिए जब भी मेडिकल बोर्ड आए तो उन्हें भी अपना इनपुट देने की परमिशन दी जाए। इन दोनों आवेदनों पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। ED ने कराई कोर्ट में अपनी किरकिरी वहीं केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं केजरीवाल के आवेदनों पर जवाब देने के लिए ED ने परमिशन मांगी, लेकिन जज ने साफ मना कर दिया। जज ने तर्क दिया कि केजरीवाल इस समय ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। जांच एजेंसी ED की हिरासत में नहीं हैं। इसलिए उन्हें इन आवेदनों का जवाब देने का हक नहीं हैं। जेल प्रशासन अपना जवाब दायर करे। उसके बाद मामले में फैसला सुनाया जाएगा। मेडिकल ग्राउंड पर याचिका खारिज हुई बता दें कि गत 5 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने मेडिकल ग्राउंड के बेस पर 7 दिन की जमानत मांगी थी। जज ने याचिका खारिज करते हुए आदेश दिए था कि जेल में ही केजरीवाल के जरूरी मेडिकल टेस्ट कराए जाएं। इसके लिए जेल में ही उचित इंतजाम किए जाएं और मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट उन्हें और उनके परिवार को सौंपी जाए।   अरविंद केजरीवाल 2 जून को वापस जेल गए बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया गया है। ED ने उन्हें 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। 22 मार्च से 31 मार्च वे रिमांंड में रहे। एक अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी। 2 जून तक वे जेल से बाहर रहे और 2 जून की दोपहर को उन्होंने सरेंडर कर दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read