अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
क्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

Article Advertisement

Border News

Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश में किसका पलड़ा भारी? देखें फाइनल में किससे हो सकता है सामना

Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश में किसका पलड़ा भारी? देखें फाइनल में किससे हो सकता है सामना Women Asia Cup 2024 में टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना होगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित

Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश में किसका पलड़ा भारी? देखें फाइनल में किससे हो सकता है सामना

Article Advertisement

Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश में किसका पलड़ा भारी? देखें फाइनल में किससे हो सकता है सामना Women Asia Cup 2024 में टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना होगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करना चाहेगी। टूर्नामेंट में टीम इंडिया 8वीं बार चैंपियन बनने की राह पर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।   Women Asia Cup 2024 में भारत समेत 4 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप-A से भारत और पाकिस्तान व ग्रुप-B से श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, नेपाल, UAE, थाईलैंड और मलेशिया की टीम का सफर ग्रुप स्टेज पर ही थम गया है। अब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश व दूसरा सेमीफाइनल मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। आइए इस रिपोर्ट में समझते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच किसका पलड़ा भारी है और भारतीय टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो उसका सामना कौन सी टीम से हो सकता है। भारत का अब तक का सफर भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से, दूसरे मैच में UAE को 78 रन से और तीसरे मैच में नेपाल को 82 रन के अंतर से हराया है। टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा पूरी लय में है। शेफाली ने 3 मैच में 158 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। शेफाली ने नेपाल के खिलाफ 48 गेंद पर 81 रन की आतिशी पारी खेली थी। वहीं टीम की स्टार गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने 3 मैच में 8 विकेट हासिल किए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच में 6 अंक बटोर कर टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बांग्लादेश का प्रदर्शन बांग्लादेश की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेले हैं। इसमें टीम को 2 मैच में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को पहले मैच में श्रीलंका ने 7 विकेट से हराया था। इसके बाद टीम ने थाईलैंड को 7 विकेट और मलेशिया को 114 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच में 4 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।   दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें 11 मैच भारत ने तो 2 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं। एशिया कप में दोनों टीमों का अब तक 4 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 2 बार भारत और 2 बार बांग्लादेश को जीत मिली है। टीम इंडिया रचेगी इतिहास महिला एशिया कप के अब तक कुल 8 संस्करण खेले गए हैं, इसमें टीम इंडिया ने 7 बार खिताब जीता है, जबकि 2018 के एशिया कप में बांग्लादेश ने एकमात्र खिताब जीता है। इस साल टीम इंडिया रनर अप बनी थी।   फाइनल में किससे होगा सामना टीम इंडिया अगर फाइनल में पहुंचती हो तो टीम का खिताबी मुकाबला श्रीलंका या पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका की टीम इससे पहले 5 बार फाइनल में पहुंच चुकी है और हर बार उसे टीम इंडिया से ही हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में 2 बार पहुंची है और दोनों बार टीम इंडिया के हाथों उसे हार मिली है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read