अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव बरकरार

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव बरकरार आइजोल/हैलाकांडी, एक जुलाई (भाषा) मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद जारी है और मिजोरम पुलिस द्वारा विवादित जमीन पर तैयार दो शिविरों को असम के उनके समकक्षों द्वारा बृहस्पतिवार को नष्ट किए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया। असम के हैलाकांडी जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है क

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव बरकरार

Article Advertisement

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव बरकरार आइजोल/हैलाकांडी, एक जुलाई (भाषा) मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद जारी है और मिजोरम पुलिस द्वारा विवादित जमीन पर तैयार दो शिविरों को असम के उनके समकक्षों द्वारा बृहस्पतिवार को नष्ट किए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया।

Article Advertisement

असम के हैलाकांडी जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मिजोरम के कर्मियों द्वारा तैयार दो शिविरों को नष्ट कर और वहां तैयार एक कोविड-19 जांच केंद्र को हटाकर मिजो के अतिक्रमण के प्रयास को नाकाम किया गया। मिजोरम के कोलासिब जिले के उपायुक्त एच ललथलांगलियाना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तनावग्रस्त स्थल पर तीन अस्थायी शिविर राज्य पुलिस द्वारा बुधवार को आपसी सहमति के बाद तैयार किये गये थे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प में असम पुलिस ने दो अस्थायी शिविरों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read