बिहार में विधायकों का वेतन-भत्ता फिर बढ़ा, 40 एजेंडों पर नीतीश कैबिनेट की मुहर; खास फैसले बिहार में विधायकों, पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों और पूर्व विधान पार्षदों को मिलने वाले वेतन, भत्ता और पेंशन आदि की सुविधा में बढ़ोत्तरी की गई है।
Business
बिहार में विधायकों का वेतन-भत्ता फिर बढ़ा, 40 एजेंडों पर नीतीश कैबिनेट की मुहर; खास फैसले
बिहार में विधायकों का वेतन-भत्ता फिर बढ़ा, 40 एजेंडों पर नीतीश कैबिनेट की मुहर; खास फैसले बिहार में विधायकों, पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों और पूर्व विधान पार्षदों को मिलने वाले वेतन, भत्ता और पेंशन आदि की सुविधा में बढ़ोत्तरी की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य

Article Advertisement
Article Advertisement
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसस से संबंदित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार वृद्धि होने के बाद विधायकों और विधान पार्षदों को कुल मिलाकर करीब 25 हजार महीने का फायदा होगा।
विधायकों को सालाना चार लाख का रेलवे कूपन मिलेगा।
साथ ही वाहन खरीदने के लिए 25 लाख तक का लोन भी इन्हें मिलेगा।
पथ निर्माण विभाग में संविदा अभियंताओं को नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता कैबिनेट की बैठक के बाद इसके अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा कि संविदा पर कार्यरत अभियंताओं को उनके हर एक साल के अनुभव के लिए पांच अंकों का वेटेज मिलेगा।
यह अधिकतम 25 अंक होगा।
वहीं, 100 में 75 अंकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी।
इसको लेकर बिहार अभियंत्रण सेवा वर्ग-2 की भर्ती नियमावली 2019 में संशोधन किया गया है।
यह भी फैसला लिया गया कि 5.50 लाख प्रतिमाह पर मुख्य विमान चालक की नियुक्ति संविदा पर की जाएगी।
पीएडीएस में तौल की ऑनलाइन निगरानी जनवितरण प्रणाली में लोगों को दिये जाने वाले अनाज की तौल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी।
अब कोई भी कम तौल करेगा तो तुरंत पकड़ा जाएगा।
इसको लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पांच वर्षों के लिए रेंटल बेसिस पर ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक तराजू की व्यवस्था की है।
इसके लिए 110 करोड़ 54 लाख की स्वीकृति दी गई है।
विधायकों का वेतन-भत्ता बढ़ा विधायकों, पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों और पूर्व विधान पार्षदों को मिलने वाले वेतन, भत्ता और पेंशन आदि की सुविधा में बढ़ोत्तरी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वृद्धि होने के बाद विधायकों और विधान पार्षदों को कुल मिलाकर करीब 25 हजार महीने का फायदा होगा।
विधायकों को सालाना चार लाख का रेलवे कूपन मिलेगा।
साथ ही वाहन खरीदने के लिए 25 लाख तक का लोन भी इन्हें मिलेगा।
आधारभूत संरचना विकास को 3356 करोड़ राज्य के सात विभागों के लिये कुल 3356 करोड़ 95 लाख रुपये बिहार आकस्मिकता निधि से निकालने की मंजूरी दी गई।
इनमें पथ निर्माण विभाग को 929 करोड़, ऊर्जा विभाग को 843 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिये 706 करोड़, उद्योग विभाग को 232 करोड़, ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए 389 करोड़, जल संसाधन विभाग को 190 करोड़ तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग को 234 करोड़ की अग्रिम निकासी की मंजूरी दी गई है।
इसी प्रकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में विद्यार्थियों को देने के लिए 200 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी योजना की राशि घटी केंद्र प्रायोजित स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी योजना पर अनुमानित राशि को घटा दिया गया है।
मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के लिए पांच अक्टूबर 2017 के निर्णय जिसमें 1580 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी जिसे अब 982 करोड़ कर दिया गया है।
इसी तर्ज पर बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के लिए 27 अप्रैल 2018 में स्वीकृत 1517 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति को घटाकर 978 करोड़ कर दिया गया है।
17 औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 466 करोड़ राज्य के 17 औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए 466 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
इनमें फतुहा औद्योगिक क्षेत्र को 63.37 करोड़, समस्तीपुर को 9.95 करोड़, मुजफ्फरपुर के मरारपुर को 17.91 करोड़, बरियारपुर को 67.83 करोड़, पानापुर को नौ करोड़, विशुनपुर को 37.60 करोड़ और महावल को 8.10 करोड़, वैशाली के हाजीपुर को 28.71 करोड़, पूर्णिया के मरंगा को 79.44 करोड़, गया के गुरारू को 10.20 करोड़, गया को 6,86 करोड़, दरभंगा के नवानगर को 40.64 करोड़, पाटलीपुत्र आईटी इन्क्यूबेशन सेंटर के विकास को 26.55 करोड़, पटना के बीएसएफसी भवन में स्टार्टअप व्यापार केंद्र के विकास को 29.38 करोड़, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन कॉम्प्लेक्स पटना को 5.47 करोड़ तथा पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में खादी मॉल के विकास को 16.11 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
