अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

कानून तोड़ने का डबल क्रेज: बर्थडे पार्टी में जमकर पी शराब, गिरफ्तार करने आई पुलिस पर हमला

कानून तोड़ने का डबल क्रेज: बर्थडे पार्टी में जमकर पी शराब, गिरफ्तार करने आई पुलिस पर हमला बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर गांव में मंगलवार की देर रात बर्थडे पार्टी में लोगों ने जमकर शराब पी। शराब परोसे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर मौके पर मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में प

कानून तोड़ने का डबल क्रेज: बर्थडे पार्टी में जमकर पी शराब, गिरफ्तार करने आई पुलिस पर हमला

Article Advertisement

कानून तोड़ने का डबल क्रेज: बर्थडे पार्टी में जमकर पी शराब, गिरफ्तार करने आई पुलिस पर हमला बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर गांव में मंगलवार की देर रात बर्थडे पार्टी में लोगों ने जमकर शराब पी। शराब परोसे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर मौके पर मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया।

Article Advertisement

हमले में पुलिस गश्ती दल का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मेन रोड से सटे घर में आयोजित बर्थडे पार्टी में शराब पीने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की रात में गश्ती करने वाली टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को देखकर पथराव शुरू कर दिया जिसमें पुलिस का वहां क्षतिग्रस्त हो गया और एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए 30 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर छापेमारी कर रही है। गंभीर रूप से घायल सिपाही का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीयों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बर्थडे पार्टी में शराब परोसे जाने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है लेकिन शराब पीने और शराब पीकर पुलिस पर हमला करने की कई वारदात सामने आती रहती हैं। बर्थडे पार्टी और आयोजित कार्यक्रमों में ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read