अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
क्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

Article Advertisement

Bihar

आश्विन मास की बारिश से किसानों के खिले चेहरे, लेकिन जल जमाव से आमजन परेशान

Supaul : आश्विन मास की शुरुआत में इंद्रदेव की कृपा से जिलेभर के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार को जिले के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से खरीफ फसलों को खासा फायदा हुआ है। खेतों में पानी भरने से धान और अन्य फसलों की बढ़वार में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, इस भारी बारिश ने शहर से लेकर ग्र

आश्विन मास की बारिश से किसानों के खिले चेहरे, लेकिन जल जमाव से आमजन परेशान

Article Advertisement

Supaul : आश्विन मास की शुरुआत में इंद्रदेव की कृपा से जिलेभर के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार को जिले के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से खरीफ फसलों को खासा फायदा हुआ है। खेतों में पानी भरने से धान और अन्य फसलों की बढ़वार में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, इस भारी बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जल जमाव की गंभीर समस्या भी पैदा कर दी है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थायी जल जमाव की समस्या जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान, बैरिया रोड, कचहरी रोड, विद्यापुरी जैसे स्थानों पर हर बारिश के बाद स्थायी जल जमाव की स्थिति बन जाती है। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में चार से पांच घंटे बाद नालों से पानी की निकासी हो जाती है, लेकिन कई जगहों पर पानी लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से इन स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। हरदी-झहुरा पथ पर जल जमाव की गंभीर स्थिति Haradi - Jhahura पथ पर वर्षों से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश में भी इस मार्ग पर कई जगहों पर डेढ़ से दो फीट पानी जमा हो जाता है। हरदी गांव के समीप प्रेमलाल मध्य विद्यालय के आगे करीब पांच सौ मीटर तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो पानी में छुप जाते हैं। अनजान राहगीर इन गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं। स्कूल के समीप पानी जमा रहने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। श्रद्धालु भी हो रहे परेशान हरदी गांव में स्थित प्रसिद्ध Maa Van Durga Maharani Mandir में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालु भी जल जमाव से परेशान हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे स्नान कर नए वस्त्र पहनकर माता की पूजा के लिए निकलते हैं, लेकिन मंदिर तक पहुंचने के लिए उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनका मन अपवित्र हो जाता है। लोगों ने पथ निर्माण विभाग से इस मार्ग का ऊंचीकरण और नियमित मेंटेनेंस कराने की मांग की है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता Ajay Kumar से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read