अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

India

तेंदुए के हमले में एक किशोर की मौत

तेंदुए के हमले में एक किशोर की मौत लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 30 अगस्त (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर जोन में सोनाकलां के जंगलों के पास तेंदुए के हमले में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई। दुधवा बफर जोन के उपनिदेशक डॉक्टर अनिल कुमार पटेल ने सोमवार को बताया कि निघासन थाना क्षेत्र में अदलाबाद

तेंदुए के हमले में एक किशोर की मौत

Article Advertisement

तेंदुए के हमले में एक किशोर की मौत लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 30 अगस्त (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर जोन में सोनाकलां के जंगलों के पास तेंदुए के हमले में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई। दुधवा बफर जोन के उपनिदेशक डॉक्टर अनिल कुमार पटेल ने सोमवार को बताया कि निघासन थाना क्षेत्र में अदलाबाद गांव का आदिल नामक किशोर सोमवार सुबह अपने खेत की रखवाली कर रहा था तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। पड़ोस के खेतों में काम कर रहे आदिल के चाचा अशरफ तथा कुछ अन्य ग्रामीण चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ आदिल को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल में भाग गया। इस घटना में आदिल के गले पर गहरे घाव हुए। उसे गंभीर हालत में निघासन स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन स्थिति नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पटेल ने बताया कि मौके पर मिले पद चिह्नों से पता चलता है कि वह हमला तेंदुए ने ही किया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read