अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

बिहार सरकार की बड़ी सौगात, हर जिले में बनेंगे आयुष्मान वेलनेस सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार सरकार की बड़ी सौगात, हर जिले में बनेंगे आयुष्मान वेलनेस सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं Ayushman Wellness Center In Bihar: राज्य स्वास्थ्य समिति के जरिए कार्य योजना तैयार करने का फैसला लिया गया है। Ayushman Wellness Center In Bihar: बिहार के सभी जिलों में एक अस्पताल को आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सें

बिहार सरकार की बड़ी सौगात, हर जिले में बनेंगे आयुष्मान वेलनेस सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं

Article Advertisement

बिहार सरकार की बड़ी सौगात, हर जिले में बनेंगे आयुष्मान वेलनेस सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं Ayushman Wellness Center In Bihar: राज्य स्वास्थ्य समिति के जरिए कार्य योजना तैयार करने का फैसला लिया गया है। Ayushman Wellness Center In Bihar: बिहार के सभी जिलों में एक अस्पताल को आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। हेल्थ डिपार्टमेंट ने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने को लेकर एक अस्पताल को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य में आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की तैयारी शुरू हो रही है। इसके लिए स्टेट हेल्थ कमेटी के जरिए कार्य योजना तैयार करने का फैसला लिया गया है। इस कार्य योजना के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को स्टेट काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तर्ज पर काम करेगा। यहां आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए सामान्य स्वास्थ्य सुविधाएं और जांच की व्यवस्था दी जाएगी। गंभीर मरीजों को रेफरल अथवा सब डिविजनल हॉस्पिटल, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज की सुविधा के लिए भेजा जाएगा। केंद्र के निर्देश पर लिया गया फैसला देशभर के 347 जिला अस्पतालों में पहले स्टेज में वेलनेस सेंटर बनाने की तैयारी है। यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने, उनके इलाज के लिए अच्छा मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सारे काम किए जाएंगे, ताकि आयुष्मान भारत योजना से जुड़े मरीजों को कोई परेशानी न हो और उनका समय इलाज हो सके। आपको बता दें, देशभर में केंद्र सरकार की तरफ से 2018 में आयुष्मान भारत योजना की घोषणा हुई थी। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवार और ऑक्यूपेशन बेस्ड अर्बन हाउस होल्ड शामिल हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read