पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मतदाताओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने बांकीपुर की जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि 'पिछले दो दशकों से आपके भरोसे और सहयोग से हमारी सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ जमीन पर सुशासन और विकास का काम किया है.'
'बिहार की तरक्की की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए आपका वोट कीमती है.' नीतीश कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे एनडीए के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और मतदान के दिन कमल छाप का बटन दबाकर नीरज सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएं.
नितिन नवीन ने भी की अपील: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मतदाताओं से नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में वोट करने की अपील की है. उन्होंने नीरज सिन्हा को पार्टी का एक समर्पित और जमीनी सिपाही बताया. कहा कि नीरज सिन्हा ने राजनीतिक यात्रा एक साधारण बूथ अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी, फिर वे मंडल अध्यक्ष बने और आज गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं.
3 अगस्त को आएंगे नतीजे: चुनाव आयोग ने 2 जुलाई को बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी. 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित होंगे. इस से नितिन नवीन विधायक थे. लोकसभा चुनाव में विजयी होने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खाली हो गयी थी.
बांकीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला: बांकीपुर सीट के लिए बीजेपी, राजद और जन सुराज के प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर है. जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, बीजेपी से नीरज कुमार सिन्हा और राजद से रेखा गुप्ता उम्मीदवार हैं. सोमवार को बीजेपी और राजद ने अपने अपने प्रत्याशी के लिए रोड शो किया. प्रशांत किशोर भी लंबे समय से मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं
Article Advertisement
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया
पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद…
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियां

Bihar
बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: अब मार्कशीट पर नहीं दिखेगा ‘FAIL’, उसकी जगह लिखा जाएगा ‘कौशल के लिए पात्र’

Bihar
बिहार में अब स्कूल-कॉलेज के बाहर बाइक पर दिखेंगी ‘पुलिस दीदी’: 4,700 वाहन रवाना, छात्राओं की सुरक्षा के लिए तय होगी दो घंटे की विशेष गश्त

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
