अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

‘सलमान खान हम ये लड़ाई नहीं चाहते थे लेकिन…’, Baba Siddique की मौत के बाद वायरल हुआ लॉरेंस बिश्नोई का पोस्ट!

‘सलमान खान हम ये लड़ाई नहीं चाहते थे लेकिन…’, Baba Siddique की मौत के बाद वायरल हुआ लॉरेंस बिश्नोई का पोस्ट! बाबा सिद्दीकी के कत्ल में बिश्नोई गैंग का हाथ है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है। इस पोस्ट में क्या लिखा और उसमें कितनी सच्चाई है ये जान लेते हैं। Baba Siddique Murder: ब

‘सलमान खान हम ये लड़ाई नहीं चाहते थे लेकिन…’, Baba Siddique की मौत के बाद वायरल हुआ लॉरेंस बिश्नोई का पोस्ट!

Article Advertisement

‘सलमान खान हम ये लड़ाई नहीं चाहते थे लेकिन…’, Baba Siddique की मौत के बाद वायरल हुआ लॉरेंस बिश्नोई का पोस्ट! बाबा सिद्दीकी के कत्ल में बिश्नोई गैंग का हाथ है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है। इस पोस्ट में क्या लिखा और उसमें कितनी सच्चाई है ये जान लेते हैं।

Article Advertisement

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के मर्डर से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। जिस तरह से सरेआम उनकी गोली मार हत्या कर दी गई है, ये वाकई चौंका देने वाला है। अभी बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। उनपर हमला करने वाले 3 शूटर में से 2 पकड़े जा चुके हैं और उनका कनेक्शन मशहूर गैंस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा जा रहा है। अब तक ऐसा दावा किया गया था कि बाबा सिद्दीकी के कत्ल में बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो गया है। फेसबुक पर बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के एक अकाउंट से इस कत्ल की जिम्मेदारी लेते हुए एक अनाउंसमेंट की गई है। बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर दावा किया है कि वे सलमान खान (Salman Khan) से किसी तरह का युद्ध नहीं चाहते थे। वहीं, बाबा सिद्दीकी की मौत की वजह दाऊद इब्राहिम से उनका कनेक्शन बताया जा रहा है। Shubuu Lonkar Maharashtra नाम के फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट शेयर कर जो लिखा है वो देखकर अब भी हैरान हो सकते हैं। क्या लिखा है वायरल पोस्ट के अंदर? इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘ॐ जय श्री राम, जय भारत जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं। किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था। सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे, पर तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया… आज जो बाबा सिद्दीके के शराफत के पुल बांध रहे हैं, ये एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था…. इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था…. हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना…. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे। हमने पहले वार कभी नहीं किया…. जय श्री राम जय भारत सलाम शहीदां नू #LawrenceBishnoi Group #AnmolBishnoi #AnkitBhaduSherewala।’ बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद वायरल हुआ पोस्ट क्या है वायरल पोस्ट का सच? आपको बता दें, पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस का भी इस पर रिएक्शन सामने आ गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने भी ये पोस्ट देखा है और फिलहाल वो इस पोस्ट और अकाउंट की ऑथेंटिसिटी की जांच कर रहे हैं। ऐसे में ‘न्यूज 24’ इस बात का दावा नहीं करता कि ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई या उसके गैंग का ही है। अब जांच के बाद ही सच सामने आएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read