अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

क्या बाबा सिद्दीकी की हत्या में पाकिस्तान से आए हथियार का हुआ इस्तेमाल? सामने आए चौंकाने वाले खुलासे!

क्या बाबा सिद्दीकी की हत्या में पाकिस्तान से आए हथियार का हुआ इस्तेमाल? सामने आए चौंकाने वाले खुलासे! Baba Siddique Murder Case : मुंबई में एनसीपी (अजित गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस इस मामले में पाकिस्तान के कनेक्शन की भी जांच कर रही ह

क्या बाबा सिद्दीकी की हत्या में पाकिस्तान से आए हथियार का हुआ इस्तेमाल? सामने आए चौंकाने वाले खुलासे!

Article Advertisement

क्या बाबा सिद्दीकी की हत्या में पाकिस्तान से आए हथियार का हुआ इस्तेमाल? सामने आए चौंकाने वाले खुलासे! Baba Siddique Murder Case : मुंबई में एनसीपी (अजित गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है।

Article Advertisement

मुंबई पुलिस इस मामले में पाकिस्तान के कनेक्शन की भी जांच कर रही है। Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस की जांच में पता चला है कि एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में 3 नहीं बल्कि 4 बंदूकों का इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए ये बंदूकें भारत भेजी थीं। मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस को बंदूकों की तस्वीरें भेजी दी हैं। क्या बाबा सिद्दीकी की हत्या में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ था? इसे लेकर मुंबई पुलिस ऐसे मामलों में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि इस मामले में शूटरों के पास 3 नहीं 4 हथियार थे। पुलिस ने 3 हथियार जब्त कर लिए हैं, लेकिन चौथे की तलाश है। बताया जा रहा है कि चौथी पिस्टल ऑस्ट्रेलिया मेड ब्रेटा थी। बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी आपको बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इन आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी पर चलाईं गोलियां पुलिस के अनुसार, हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज कश्यप के साथ-साथ फरार आरोपी शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं, जबकि पुणे निवासी प्रवीण लोनकर का भाई शुभम कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है। उसने और अन्य आरोपियों ने मिलकर बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची और शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read