बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए राजस्थान से मुंबई लाए गए थे लेटेस्ट हथियार, और क्या-क्या चौंकाने वाले खुलासे?
बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
पुलिस को पता लगा है कि बाबा सिद्दीकी के मर्डर के लिए राजस्थान से हथियार सप्लाई किए गए थे।
Crime
बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए राजस्थान से मुंबई लाए गए थे लेटेस्ट हथियार, और क्या-क्या चौंकाने वाले खुलासे?
बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए राजस्थान से मुंबई लाए गए थे लेटेस्ट हथियार, और क्या-क्या चौंकाने वाले खुलासे? बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को पता लगा है कि बाबा सिद्दीकी के मर्डर के लिए राजस्थान से हथियार सप्लाई किए गए थे। वो भी एडवांस। ये हथियार कहां स

Article Advertisement
Article Advertisement
वो भी एडवांस।
ये हथियार कहां से आए?
चौंकाने वाली बातों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Baba Siddiqui Murder: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच को पता लगा है कि जिन हथियारों से बाबा का मर्डर किया गया, वे काफी एडवांस थे।
इन हथियारों को राजस्थान से लाया गया था।
क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान जाकर इस बात की जांच कर रही है कि ये एडवांस हथियार कहां से आए?
सूत्रों के मुताबिक ऐसे हथियार राजस्थान में बॉर्डर पार पाकिस्तान से आते हैं।
ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
लेकिन असली सोर्स का पता पुलिस लगा रही है, जिसने ये हथियार भेजे हैं।
12 अक्टूबर को किया था मर्डर वहीं, पुलिस ने शूटरों के अलावा 5 और लोगों को अरेस्ट किया है, जो इन लोगों को हथियार और रसद मुहैया करवा चुके हैं।
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अब तक बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में 9 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।
जबकि पुलिस को 3 और लोगों की तलाश भी है।
सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में गोलियां मारी गई थीं।
वे अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर थे।
बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक साजिश शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर ने रची थी।
पांच आरोपी इन दोनों के संपर्क में थे।
दोनों साजिशकर्ता फरार हैं, जिनके काबू आने के बाद ही पुलिस को पूरा भेद पता लगेगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अख्तर पहले से ही लॉरेंस गैंग के संपर्क में रहा है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग उसी ने की थी।
पुलिस ने रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में कई जगह मुखबिरों की सूचना के बाद रेड की है।
जिसके बाद पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है।
इन लोगों में 32 वर्षीय गौतम सप्रे, 44 वर्षीय संभाजी किसान पारधी, 37 वर्षीय प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे, 43 वर्षीय चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया शामिल हैं।
---विज्ञापन--- 25 अक्टूबर तक लिया पुलिस हिरासत में पुलिस ने सप्रे को डोंबिवली, जबकि पारधी, थोम्ब्रे और पारधी को ठाणे जिले के अंबरनाथ से अरेस्ट किया है।
उधर, कनौजिया रायगढ़ जिले के पनवेल का रहने वाला है।
आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 25 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सप्रे और कनौजिया इस मॉड्यूल का प्रमुख हिस्सा हैं।
जो हथियार बाबा की हत्या में यूज किए गए, इन लोगों ने ही शूटरों को उपलब्ध करवाए थे।
जीशान और शुभम की पुलिस तलाश कर रही है।
दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।
पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी से तो नहीं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
