अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

ब्लास्ट हुआ और 7 नवजात आग में झुलसने से मरे; दिल्ली बेबी केयर सेंटर हादसे की चार्जशीट में 5 खुलासे

ब्लास्ट हुआ और 7 नवजात आग में झुलसने से मरे; दिल्ली बेबी केयर सेंटर हादसे की चार्जशीट में 5 खुलासे दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर हादसे में 7 नवजातों की मौत हो गई थी। जबकि 5 अन्य घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट ने फाइल कर दी है। ऐसे में अब 2 अगस्त को इस मामले की सुन

ब्लास्ट हुआ और 7 नवजात आग में झुलसने से मरे; दिल्ली बेबी केयर सेंटर हादसे की चार्जशीट में 5 खुलासे

Article Advertisement

ब्लास्ट हुआ और 7 नवजात आग में झुलसने से मरे; दिल्ली बेबी केयर सेंटर हादसे की चार्जशीट में 5 खुलासे दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर हादसे में 7 नवजातों की मौत हो गई थी। जबकि 5 अन्य घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट ने फाइल कर दी है।

Article Advertisement

ऐसे में अब 2 अगस्त को इस मामले की सुनवाई होगी।   दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर मामले में 796 पेज की चार्जशीट फाइल कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 81 गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के डायरेक्टर नवीन खींची और आकाश को आरोपी बनाया है। दिल्ली पुलिस ने यह चार्जशीट कड़कड़डूमा कोर्ट में फाइल की है। वहीं इस मामले की सुनवाई 2 अगस्त को होगी। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या, 308 गैर इरादतन हत्या की कोशिश और जेजे एक्टर की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है। बता दें कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे के अगले ही दिन बेबी केयर सेंटर के मालिक डाॅक्टर नवीन खींची को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जबकि 27 मई 2024 को पुलिस ने डाॅक्टर आकाश को पकड़ा था। चार्जशीट में हुआ खुलासा दिल्ली पुलिस द्वारा फाईल की गई चार्जशीट के अनुसार हाॅस्पिटल में मौजूद डाॅक्टर ने हादसे के तुरंत बाद न तो पुलिस को और न ही फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी। ऐसे में अग्निकांड के 30 मिनट बाद बचाव अभियान शुरू हो पाया। वहीं हाॅस्पिटल को केवल 5 बेड की अनुमति थी जबकि कुल 12 बेड पर बच्चों का इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन सिलेंडर भी जितने होने चाहिए थे उतने नहीं थे। वहीं सिलेंडर सुरक्षित नहीं थे इसलिए उनमें ब्लास्ट हुआ। हादसे में 7 नवजातों की गई थी जान बता दें कि दिल्ली के विवेक विहार में 25 मई की रात बेबी केयर सेंटर में आग लग गई थी। हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 5 अन्य नवजात घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि आसपास की दुकानों और इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read