अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बछवाड़ा पुलिस की लापरवाही से हुई तीस लाख रुपए की स्वर्ण व्यवसाई लुट कांड

बछवाड़ा पुलिस की लापरवाही से हुई तीस लाख रुपए की स्वर्ण व्यवसाई लुट कांड बछवाड़ा मेन मार्केट स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में शनिवार की अहले सुबह हुई भीषण डकैती की घटना नें कयी आयामों पर हुए चुकों के कलई को खोल कर रख दिया है। डकैती की घटना में पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी श्याम प्रसाद दास समेत आसपास के दुका

बछवाड़ा पुलिस की लापरवाही से हुई तीस लाख रुपए की स्वर्ण व्यवसाई लुट कांड

Article Advertisement

बछवाड़ा पुलिस की लापरवाही से हुई तीस लाख रुपए की स्वर्ण व्यवसाई लुट कांड बछवाड़ा मेन मार्केट स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में शनिवार की अहले सुबह हुई भीषण डकैती की घटना नें कयी आयामों पर हुए चुकों के कलई को खोल कर रख दिया है।

Article Advertisement

डकैती की घटना में पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी श्याम प्रसाद दास समेत आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों नें बताया है कि इस डकैती की घटना से पुर्व विगत 10 दिसम्बर 2021 की रात अज्ञात चार पांच लुटेरे के द्वारा राज लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान के पिछले हिस्से का नव निर्मित खिड़की के ग्रिल को उखाड़ने का प्रयास किया गया था। मगर मौके पर हीं आस-पास के दुकानदारों व ग्रामीणों के जग जाने के कारण उनके द्वारा मचाए ग्रे शोरगुल पर सभी लुटेरे भाग निकले थे। तत्पश्चात बाजार में कार्यरत थाने के चौकीदार को बुलाकर घटनाक्रम की सुचना दी गई। पुनः अगले सुबह दुकानदारों नें उक्त असफल वारदात की सूचना बछवाड़ा थानाध्यक्ष को भी दिया। बावजूद इसके बेफिक्र लूटेरों असल घटना अंजाम तक पहुंचाने के लिए एक बार फिर शनिवार को पुनः घटना की पुनरावृत्ति कर दी। जिसमें उक्त ज्वेलर्स के पिछले दरवाजे का ग्रिल उखाड़ कर पांच डकैत दुकान के अंदर दाखिल हुए। और हथियार के बल पर अंदर सोए स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बनाते हुए हाथ पैर बांध कर लगभग पच्चीस लाख रूपए के जेवरात डकैती कर चंपत हो गये। डकैतों नें डकैती की घटना को युं हीं नहीं अंजाम दिया, बल्कि स्वर्ण व्यवसाई को बंधक बनाकर लगभग एक घंटे तक दुकान के अंदर रह इत्मिनान पुर्वक घटना को अंजाम दिया है। डकैतों नें तिजोरी खोलने के लिए जब दुकानदार से इसकी चाभी मांगी, तो दुकानदार श्याम दास नें अपनी जिंदगी की दुहाई देते हुए डकैतों से कहा कि तिजोरी की चाबी मेरा बेटा अपने साथ लेकर गया है। इसके बाद डकैतों नें अपने साथ लाए हैण्ड कटर से तिजोरी पहले तो अच्छी तरह से काटा। और फिर एक एक कर सभी जेवरात अपनी झोली में डाल कर वहां से चंपत हो गया। सारी वारदात को व्यवसायी वहां बंधक बना पड़ा हसरत भरी निगाहों से देखता रहा। उल्लेखनीय है कि डकैतों नें अपने दुसरे प्रयास में घटना की पुनरावृत्ति कर सफल अंजाम दिया है। अब पीड़ित व्यवसाई सहित बाजार के दुकानदारों के मन में यह सवाल बार-बार कौंध रही है कि 10 दिसम्बर की पहली घटनाक्रम के बाद बछवाड़ा थाने की पुलिस आखिर क्यों नहीं सजग हुई। बाजार में प्रयाप्त चौकीदारों व पुलिस बल की तैनाती क्यों नहीं किया। पुलिस नें अपना गस्ती दल क्यों नहीं मजबूत किया। चोरों के निशाने पर रहे दुकानों व सम्भावित दुकानों पर आखिर पुलिस नें विशेष निगरानी क्यों नहीं रखा। कास पुलिस नें अगर ऐसा किया होता, तो आज एक व्यवसाई पल भर में ही अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई नहीं लुट गई होती।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read