अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजार

Article Advertisement

Crime

बदमाश ने छीने 95 हजार रुपये और 2 सोने की चेन, कार में सिगरेट पी रहा था शख्स

बैंगलुरु में एक बैंक अधिकारी से कार में धूम्रपान करने को लेकर 95000 रुपये छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बैंक अधिकारी ऑफिस जाने के लिए कार में सवार होकर घर से निकला था. अधिकारी कार में सिगरेट पीते हुए दफ्तर जा रहा था. एक बदमाश बैंक अधिकारी का स्कूटर से पीछा कर रहा था. पूर्

बदमाश ने छीने 95 हजार रुपये और 2 सोने की चेन, कार में सिगरेट पी रहा था शख्स

Article Advertisement

बैंगलुरु में एक बैंक अधिकारी से कार में धूम्रपान करने को लेकर 95000 रुपये छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बैंक अधिकारी ऑफिस जाने के लिए कार में सवार होकर घर से निकला था. अधिकारी कार में सिगरेट पीते हुए दफ्तर जा रहा था. एक बदमाश बैंक अधिकारी का स्कूटर से पीछा कर रहा था. पूर्वी बैंगलुरु के बेन्निगनहल्ली अंडरपास में उसने कार रुकवाकर उससे 95000 हजार रुपये और दो सोने की चेन छीन ली. बदमाश ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी देकर बैंक अधिकारी से रुपये ऐंठ लिया. पुलिस ने बताया कि नागवारा पाल्या का रहने वाला धनंजय नायर अपनी कार से ऑफिस जा रहा था. बदमाश ने गाड़ी चलाते समय नायर को अपने वाहन के अंदर सिगरेट पीते हुए देखा. उसने नायर की कार का पीछा किया और बेन्निगनहल्ली अंडरपास पर उसे रोक लिया और नायर को कार में धूम्रपान करने के लिए गिरफ्तार करने की बात कही.   पुलिस का धौंस दिखाकर शख्स से ऐंठे रुपये उसने नायर को पुलिस का धौंस दिखाते हुए कार का दरवाजा खोलने को कहा. नायार ने दरवाजा खोलने से इनकार किया तो उसने कुछ आईडी कार्ड्स निकाले और कहा कि वह पुलिस अधिकारी के कहने पर ऐसा कर रहा है. फिर नायर की कार में वह बैठ गया और नायर से अपने पास हथियार होने की बात कहते हुए कहा कि ज्यादा होशियारी करने की कोशिश की तो उसे शूट कर देगा. एटीएम ले जाकर शख्स से निकलवाए रुपये इसके बाद बदमाश ने नायर का मोबाइल और पर्स निकालने को कहा. नायर ने अपना पर्स और मोबाइल उसे दे दिया. बदमाश ने हथियार के दम पर नायर को एक एटीएम के पास तक ले गया और क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये और डेबिट कार्ड से 45 हजार रुपये निकलवा लिए. बदमाश ने शख्स से कुल 95 000 रुपये छीन लिया और दो सीने की चेन की छीन ली. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. घटना के बाद धनंजय नायर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read