BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Business

महिला मंडल ने कपड़े का थैला बांट कर जागरुकता का संदेश दिया

Published: 12/11/2019, 5:13:05 am161 viewsSeemanchal Live

महिला मंडल ने कपड़े का थैला बांट कर जागरुकता का संदेश दिया तेरापंथ महिला मंडल मधुबनी-भट्ठा की ओर से सोमवार की दोपहर भट्ठा बाजार सब्जी मंडी में कपड़े का थैला बांटा गया। महिला मंडल की दर्जनों महिलाओं ने सब्जी मंडी के अंदर जाकर दुकानदारों को प्लास्टिक के थैले का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया। साथ ही स

महिला मंडल ने कपड़े का थैला बांट कर जागरुकता का संदेश दिया
महिला मंडल ने कपड़े का थैला बांट कर जागरुकता का संदेश दिया तेरापंथ महिला मंडल मधुबनी-भट्ठा की ओर से सोमवार की दोपहर भट्ठा बाजार सब्जी मंडी में कपड़े का थैला बांटा गया। महिला मंडल की दर्जनों महिलाओं ने सब्जी मंडी के अंदर जाकर दुकानदारों को प्लास्टिक के थैले का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया। साथ ही सभी दुकानदारों को कपड़े का थैला भी उनके द्वारा बांटा गया। वहीं सब्जी विक्रेता बमबम साह ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है। इससे लोगों में जागरुकता आएगी। वहीं सब्जी विक्रेता दीपक कुमार ने बताया कि हमलोग भी चाहते हैं कि प्लास्टिक का प्रयोग बंद हो जाए। महिला मंडल ने फल खरीद रहे ग्राहकों को भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और अन्य लोगों को जागरूक करने का आग्रह भी किया। सब्जी मंडी से लेकर लखन चौक तक के लगभग सभी दुकानदारों को प्लास्टिक प्रयोग से होने वाली बीमारी से अवगत कराया। कपड़ा व्यवसायी निर्मल बैद्यनाथ ने जागरूक कर रही सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया और उसने संकल्प लिया कि वे सदैव कपड़े का थैला का प्रयोग ही करेंगे। अंत में सभी ने मिलकर नारे लगाए, ‘जन-जन की है यही पुकार, प्लास्टिक को करो इनकार। यह जानकारी देते हुए तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष राजुल वैद्य ने दी। विदित हो कि रविवार का महिला मंडल के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया था। उसके बाद महिला मंडल एवं बच्चों द्वारा पैदल मार्च भी निकाला गया था। इस कार्यक्रम में स्वास्ती नाहर, अन्नु नाहर, नीलू चंदा समेत दर्जनों महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read