बिहार में आज छुट्टी पर ‘यमराज’, नाव पलटी, 6 लोग डूबे…बचा ली गई सभी की जान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में गंडक नदी में बड़ा हादसा हो गया, जहां पर 24 अगस्त की सुबह नदी में एक नाव पलट गई।
इस नाव में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे।
Bagaha Boat Accident: बिहार में गंडक नदी में शनिवार को नाव डूबने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, इस नाव में आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे।
हादसे का शिकार हुए लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया।
जिसको देखकर कहा जा सकता है कि आज बिहार में यमराज छुट्टी पर थे, क्योंकि इस दौरान स्थानीय गोताखोर वहीं पर मौजूद थे।
SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
अधिकारियों ने डूबने वालों के परिजनों को शांत कराया।
बताया जा रहा है सभी सवार चंद्रपुर के निवासी थे, जो नदी को पार कर अपने खेतों की तरफ जा रहे थे।
हादसे की वजह आई सामने मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की वजह नदी में उफान और तेज हवाएं बताई जा रही है।
हादसे के बाद SDRF को भी इसकी सूचना दे दी गई, इसके साथ ही भितहा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया है।
लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि नाव बह गई।
इस हादसे में किसी के डूबने की कोई खबर नहीं मिली है।
सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है।
काम पर जा रहे थे लोग हादसे में बचाए गए लोगों ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकले थे।
वे नाव में सवार हुए और नदी के बीच पहुंचे ही थे कि अचानक बहाव तेज हो गया और नाव डगमगाने लगी।
इस बीच देखते ही देखते नाव एक तरफ झुक गई।
इससे पहले कि नाव में सवार लोग बैलेंस बना पाते नाव पलट गई।
छोटी नाव चलाने पर है पाबंदी आपको बता दें कि गंडक नदी में अभी पानी कम है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर नाव चलाना सुरक्षित नहीं माना जाता है।
जुलाई में नदी का जलस्तर बढ़ने पर अधिकारियों गंडक नदी में नाव चलाने पर पाबंदी लगाई थी।
इस दौरान केवल परमिशन लेकर बड़ी नाव चला सकते हैं।
इस पाबंदी के बाद भी यहां पर लगातार नाव छोटी नाव चलाई जा रही है, जिसके वजह से हादसे होते हैं।
Article Advertisement
India
बिहार: नाव पलटने से 6 लोग डूबे, ‘यमराज’ छुट्टी पर, सभी बचाए गए
बिहार में आज छुट्टी पर ‘यमराज’, नाव पलटी, 6 लोग डूबे…बचा ली गई सभी की जान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में गंडक नदी में बड़ा हादसा हो गया, जहां पर 24 अगस्त की सुबह नदी में एक नाव पलट गई। इस नाव में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। Bagaha Boat Accident: बिहार में गंडक नदी में शनिवार को नाव डूबने से

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
AI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्क

India
दिल्ली में युवा आंदोलन को लेकर बढ़ी हलचल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

India
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभराव

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
