Bagmati Express Accident: हादसे के वक्त क्या थी स्थिति?
ट्रेन में सवार दरभंगा के यात्री ने बताई एक-एक बात तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 12 डिब्बे खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गए।
हादसे में 19 लोग घायल हुए लेकिन किसी की जान नहीं गई।
India
Bagmati Express Accident: हादसे के वक्त क्या थी स्थिति? ट्रेन में सवार दरभंगा के यात्री ने बताई एक-एक बात
Bagmati Express Accident: हादसे के वक्त क्या थी स्थिति? ट्रेन में सवार दरभंगा के यात्री ने बताई एक-एक बात तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 12 डिब्बे खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गए। हादसे में 19 लोग घायल हुए लेकिन किसी की जान नहीं गई। घायलों को चेन्नई के अस्पताल में भर

Article Advertisement
Article Advertisement
घायलों को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यात्रियों को बाद में दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्यों पर पहुंचाया गया।
इस हादसे की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है।
दरभंगा।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां मैसूर से दरभंगा जाने वाली बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।
हादसे में 19 लोग घायल हुए और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।
इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।
इस दुर्घटना के बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्यों पर पहुंचाया गया।
इस बीच, बागमती स्पेशल ट्रेन से चेन्नई से दरभंगा पहुंचे सीतारमन झा नाम के एक यात्रा ने हादसे के बारे में खुलकर बताया।
उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि दुर्घटना भयावह थी, किसी तरह से जान बच पाई है।
सीतारमन ने कहा कि दुर्घटना के बाद जब किसी तरह से ट्रेन से बाहर निकले तो मंजर इतनी खास नहीं थी।
किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
हादसे के वक्त बोगी में मच गई अफरा-तफरी सीतारमन ने आगे कहा कि हादसे के वक्त बोगी के अंदर अफरा-तफरी का माहौल था।
लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि उनके साथ क्या हो गया है।
दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यात्री ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें बस से नजदीकी रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया।
इसके बाद, पैसेंजर ट्रेन से चेन्नई ले जाया गया।
फिर, सुरक्षित यात्रियों को बागमती स्पेशल ट्रेन से चेन्नई से दरभंगा भेज दिया गया।
बता दें कि बागमती सुपरफास्ट 11 अक्टूबर को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
अब इस हादसे को लेकर जांच के लिए एक टीम बनाई गई है।
यह हादसा शाम 8:30 बजे हुआ।
ट्रेन संख्या 12578 (एमवाईएस-डीबीजी) के 12 डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए।
तमिलनाडु के कवरपेट्टई में हुई दुर्घटना तमिलनाडु के कवरपेट्टई में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
इस घटना के बाद बचाव दल और एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तमिलनाडु में शुक्रवार को हुई ट्रेन हादसे की घटना ने ओडिशा के बालासोर में 2 जून 2023 को हुए बड़े ट्रेन हादसे की याद दिला दी।
बालासोर हादसे में 290 यात्रियों की मौत हुई थी और 900 से अधिक लोग घायल हुए थे।
दोनों हादसों में ट्रेनें पटरी से उतर गई थीं।
तमिलनाडु हादसे में 19 लोग घायल हुए और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।
दोनों हादसों की जांच जारी है और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
