हिडन कैमरे, अश्लील वीडियो और…पढ़ें BJP नेता की अय्याशी की कहानी Balesh Dhankhar Crime History: भाजपा नेता बालेश धनखड़ को ऑस्ट्रेलिया में 40 साल की सजा हुई है।
उसकी अय्याशी की कहानी सुनकर चौंक जाएंगे।
उसने लड़कियों को नशा देकर अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।
आइए उसकी करतूतों की कहानी विस्तार से पढ़ते हैं... BJP Leader Balesh Dhankhar Crime History: 40 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलिया में 40 साल की सजा हुई है।
उसने ऐसा घिनौना अपराध किया है कि 40 साल की सजा में से 30 साल की सजा उसे बिना पैरोल के काटनी पड़ेगी, यानि 30 साल तक उसे पैरोल भी नहीं मिलेगी।
इस शख्स का नाम बालेश धनखड़ है।
उसे साल 2019 में गिरफ्तार किया गया था।
अप्रैल 2023 में उसे दोषी करार दिया गया।
7 मार्च 2025 को सिडनी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज माइकल किंग ने उसे सजा सुनाई।
सजा सुनते ही बालेश रोने बिलखने लगा और उसने जमानत मांगी, लेकिन जज ने जमानत देने से साफ इनकार कर दिया।
बालेश पर आरोप हैं कि उसने नौकरी के बहाने कोरियन लड़कियेां को बुलाकर उन्हें नशा देकर दुष्कर्म किया।
कमरे में लगे हिडन कैमरे की फुटेज दिखाकर ब्लैकमेल किया।
उसके खिलाफ 39 केस ऑस्ट्रेलिया में दर्ज हुए थे, जिनमें 13 केस रेप के थे।
आइए बालेश धनखड़ की अय्याशी की पूरी कहानी जानते हैं… 1. बालेश धनखड़ हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव सांजरपुर का निवासी है।
पिता इंडियन एयरफोर्स और दिल्ली एजुकेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड अफसर हैं।
परिवार रेवाड़ी के सेक्टर-3 में राधास्वामी कॉलोनी में रहता है।
बालेश का एक और भाई है।
2. बालेश धनखड़ साल 2005-2006 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था।
पढ़ाई पूरी करके वहां की PR ले ली।
उसने ABC, ब्रिटिश अमेरिका टोबैको, सिडनी ट्रेंस में बतौर एडवाइजर काम किया।
इंडिया आकर उसने इंडियन लड़की से शादी की और उसे भी ऑस्ट्रेलिया ले गया।
3. बालेश ऑस्ट्रेलिया में ओवरसीज फ्रैंडस ऑफ BJP का अध्यक्ष है।
हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया का स्पीकर रह चुका है।
साल 2014 में वह आखिरी बार भारत आया था, क्योंकि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देखाना था।
इस मौके तस्वीरें भी उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं।
4. बालेश कोरियन मूवी देखने का शौकीन है।
मूवीज देखते-देखते वह कोरियन लड़कियों से आकर्षित हो गया।
उसने इन लड़कियों से मिलने के लिए एशिया पार्टनरशिप नामक कंपनी खोली।
साल 2017 में उसने ई-कॉमर्स वेबसाइट गमट्री पर एक विज्ञापन दिया कि कंपनी को इंगलिश ट्रांसलेटर्स की जरूरत है।
5. युवतियों ने नौकरी के लिए अप्लाई किया तो उसने सिर्फ कोरियन लड़कियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया।
होटल हिल्टन कैफे में वह उन्हें डिनर पर बुलाकर इंटरव्यू लेता।
ओपेरा हाउस दिखाने का वादा करके उन्हें बहाने से वर्ल्ड स्क्वायर टावर में बने अपने अपार्टमेंट में ले जाता था।
6. बालेश अपार्टमेंट में आने वाली लड़कियों को शराब, आइसक्रीम ऑफर करता था, जिसमें ड्रग्स होती थी।
नौकरी के लिए लड़कियां इनकार नहीं कर पाती थीं और पीते ही उन्हें नशा हो जाता था।
वे बेहोश हो जाती थीं।
फिर बालेश उनसे रेप करके अश्लील वीडियो बनाता था।
7. बालेश एक घटनाक्रम में पकड़ा गया, क्योंकि एक लड़की को अचानक होश आ गया और उसने बालेश के घर में ही बाथरूम में छिपकर अपनी दोस्त को मैसेज कर दिया।
बालेश उसे नशे में जबरन अपने कमरे में ले जाने लगा, लेकिन किसी तरह छूटकर वह सिडनी पुलिस तक पहुंची और रेप केस दर्ज कराया।
8. सिडनी पुलिस को तलाशी के दौरान बालेश के घर से कमरे में बेडसाइड अलार्म में हिडन कैमरा मिला।
कंप्यूटर में 47 अश्लील वीडियो मिले।
5 लड़कियों के नाम से फोल्डर बने हुए थे और हर फोल्डर में करीब 95 मिनट के वीडियो थे।
वीडियो कोर्ट में पेश किए गए, जिन्हें कोई देख नहीं पाया।
9. बालेश धनखड़ को 39 केसों में दोषी ठहराया गया।
13 केस रेप, 6 ड्रग्स देने, 17 परमिशन के बिना न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने और 3 जानलेवा हमला करने के हैं।
साल 2017 में गिरफ्तारी और साल 2018 में जमानत मिलने के बाद वह 3 साल के गायब हो गया था।
सप्रेशन ऑर्डर हटा तो वह सामने आया।
साल 2023 में फिर केस की सुनवाई शुरू हुई।
Article Advertisement
Crime
हिडन कैमरे, अश्लील वीडियो और…पढ़ें BJP नेता की अय्याशी की कहानी
हिडन कैमरे, अश्लील वीडियो और…पढ़ें BJP नेता की अय्याशी की कहानी Balesh Dhankhar Crime History: भाजपा नेता बालेश धनखड़ को ऑस्ट्रेलिया में 40 साल की सजा हुई है। उसकी अय्याशी की कहानी सुनकर चौंक जाएंगे। उसने लड़कियों को नशा देकर अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। आइए उसकी करतूतों की कहानी विस्तार से पढ़ते ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
