अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बलिया में नौ अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार

बलिया में नौ अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार बलिया (उत्तर प्रदेश) 12 जून (भाषा) जिले की सिकन्दरपुर पुलिस ने नौ अंतरराज्यीय गौ तस्करों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने आज पत्रकारों को बताया कि सिकंदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राज

बलिया में नौ अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

बलिया में नौ अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार बलिया (उत्तर प्रदेश) 12 जून (भाषा) जिले की सिकन्दरपुर पुलिस ने नौ अंतरराज्यीय गौ तस्करों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने आज पत्रकारों को बताया कि सिकंदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के बसारिखपुर बड़ी मस्जिद के पास से पन्द्रह-पन्द्रह हजार रुपये के पुरस्कार घोषित आठ अंतर राज्यीय गौ तस्करों शेख फैयाज, टुनटुन, मुन्ना खां, सलीम उर्फ बुलेट, सद्दाम, शेख फिरोज, योगेन्द्र गुप्ता व सुनील गुप्ता के साथ ही राकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

Article Advertisement

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर गांव में गत दो जून को एक मकान में सिकन्दरपुर के उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक ने 89 गायों और चार वाहनों की बरामदगी की थी। उन्होंने बताया कि यह सभी गौवंश बिहार ले जाने के लिए मकान में रखे गये थे । गिरफ्तार सभी अपराधी उपरोक्त मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गौरतलब है कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने पिछले दिनों कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह, उप निरीक्षक लाल बहादुर, मुख्य आरक्षी आशीष यादव, संजय सिंह, रजनीश सिंह व प्रभाकर सिंह एवं आरक्षी रत्नाकर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया था ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read